वाराणसी से प्रियंका करेंगी चुनावी अभियान का आगाज

पीएम नरेंद्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी से शुरू होगा कांग्रेस का चुनावी अभियान पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी करेंगी चुनावी अभियान की शुरूआत 2 अक्टूबर को रोहनिया थाने के जगतपुर डिग्री कॉलेज ग्राउंड में होगी “प्रतिज्ञा रैली”

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी सियासी पार्टियां सक्रिय हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संसदीय सीट वाराणसी से अपने चुनाव अभियान की शुरूआत करेगी। पार्टी ने प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश का प्रभारी भी बनाया है। वे यहां बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेकर पूर्वांचल के चुनावी रण का श्रीगणेश करेंगी। कार्यक्रम के मुताबिक प्रियंका गांधी काशी स्थित रोहनिया थाने के जगतपुर डिग्री कॉलेज ग्राउंड में होगी “प्रतिज्ञा रैली” को संबोधित करेंगी। प्रियंका की रैली में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के शामिल होने की संभावना है।

बता दें साल 2017 के राज्य विधानसभा चुनाव में कुल 403 सीटों में कांग्रेस महज 7 सीटों में सिमटकर रह गई थी। जबकि बीजेपी ने 312 विधानसभा सीटों पर, समाजवादी पार्टी 47 सीट और बसपा ने 19 सीटों पर जीत हासिल की थी। महत्वपूर्ण बात ये है कि इस चुनाव में कांग्रेस का सपा के साथ गठबंधन था। यूपी में इस बार कांग्रेस पार्टी का दारोमदार प्रियंका गांधी के कंधों पर है। इसलिए प्रियंका गांधी राज्यभर में प्रतिज्ञा रैली के माध्यम से पार्टी को मजबूत बनाने की कोशिश में जुटी हैं।

ऐसी भी संभावना है कि पार्टी दोबारा समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव में उतर सकती है। पंजाब में दलित कार्ड को चलते हुए कांग्रेस यूपी में भी भीम आर्मी के साथ हाथ मिला सकती है। दरअसल, कांग्रेस ने पहलीबार उत्तर भारत के किसी राज्य एक दलित को मुख्यमंत्री बनाया है जिसका स्वागत समाजवादी पार्टी ने किया है। ऐसे में कयास ये लगाए जा रहे हैं कि पार्टी फिर से समाजपार्टी से गठबंधन कर यूपी चुनाव में उतर सकती है।

वहीं मुस्लिम वोटर्स को साधने के लिए कांग्रेस पार्टी राज्य की सभी विधानसभा सीटों की 8,432 मस्जिदों के बाहर अपना घोषणा-पत्र बांटेगी। कांग्रेस अपना यह अभियान जुम्मे के दिन करेगी।

News Source : Lokmat News Hindi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button