दुर्गा पूजा पर रिलीज होगी खेसारीलाल-काजल राघवानी की फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और सुपर हॉट अभिनेत्री काजल राघवानी की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ इस दुर्गा पूजा के अवसर पर देश के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फ़िल्म का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले की गई है। फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ के निर्माता प्रदीप के शर्मा हैं , जिन्होंने बताया कि हमारी फ़िल्म पूरी तरह से रिलीज को तैयार है। इसलिए हमने इसके रिलीज का शुभ मुहूर्त दुर्गा पूजा का रखा है। दुर्गा पूजा के अवसर पर दर्शकों को यह फ़िल्म हमारी तरफ से तोहफा होगा।

प्रदीप के शर्मा ने कहा कि फ़िल्म ‘लिट्टी चोखा’ देश की कहानी को कहने वाली फिल्म है। कहते हैं ना आज भी देश की आत्मा गांवों में बसती है। ऐसे हमने अपनी फिल्म की कहानी गाँव से निकल कर लायी है, जिसका इंतजार भी सभी कर रहे थे। फ़िल्म को निर्देशक पराग पाटिल ने बड़ी खूबसूरत से बड़े पर्दे पर उतारने की सफल कोशिश की है। आप जब फ़िल्म देखेंगे तो उम्मीद से कहीं ज्यादा पाएंगे। हमने फ़िल्म के हर पहलू पर बारीकी से काम किया है। पूरी टीम की मेहनत का नतीजा यह फ़िल्म है, जो आप दुर्गा पूजा के अवसर पर देख पाएंगे – अपने नजदीक के सिनेमाघरों में। फ़िल्म बेहद सहज और सरल है, इसलिए मेरी अपील होगी कि आप पूरे परिवार के साथ जाकर फ़िल्म देखें।

आपको बता दें कि लेखक राकेश त्रिपाठी, सह निर्माता अनीता शर्मा और पदम सिंह हैं। संगीत ओम झा का है। मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा हैं। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका में सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, श्रुति राव, प्रीति सिंह, प्रगति भट्ट, मनोज सिंह टाइगर, पदम सिंह,  प्रकाश जैस, करण पांडे, उत्कर्ष, यादवेन्द्र यादव आदि हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button