Bihar Election Result : रुझानों में NDA को बंपर बहुमत
Bihar Election Result: Trends show NDA getting a huge majority

Bihar Election Result : बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद अब नतीजों का इंतजार है। राज्य में चुनाव के बाद मतों की गिनती चल रही है और रुझानों के अनुसार NDA को काफी बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। मतदान के बाद के अधिकांश सर्वेक्षणों ने NDA की जीत की संभावना जताई थी, और नतीजे भी उसी दिशा में बढ़ते नजर आ रहे हैं। नतीजों से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने सरकार बनाने का दावा किया था, लेकिन उनकी पार्टी की स्थिति काफी कमजोर लग रही है।
बीजेपी नेता सतीश पूनिया ने कहा, ‘बिहार में जो मतगणना के रूझान सामने आ रहे हैं, उनसे यह स्पष्ट है कि NDA की सरकार बहुमत में आएगी। प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार की गठबंधन सरकार ने बिहार में विकास को एक नई दिशा दी है। यह जनादेश बिहार में कानून-व्यवस्था को सुधारने और बुनियादी विकास के लिए है। जनता ने जंगलराज को नकार दिया है और उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी-नीतीश कुमार पर भरोसा जताया है।’
विधानसभा चुनाव परिणाम 2025 के मतगणना रुझानों पर बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने बिहार कहा, ‘मैंने शुरू से ही कहा था कि NDA भारी बहुमत के साथ चुनाव जीतेगी। यसवाल ने कहा, अब तस्वीर लगभग साफ है कि NDA एक बड़े बहुमत के साथ फिर से सत्ता में आ रही है। महागठबंधन के पास केवल दावे थे। प्रशांत किशोर का जो हश्र होना चाहिए था, वही हुआ है। उनकी जनता में कोई पकड़ नहीं थी।’



