Editoria : प्राकृतिक आपदा या मानवजनित संकट?

Editoria: Natural disaster or man-made crisis?

Editoria : पंजाब, जिसे भारत का अन्न भंडार कहा जाता है, इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में है। सतलुज, ब्यास और घग्गर जैसी नदियों में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुका है, जिससे राज्य के कई जिले—जैसे लुधियाना, रोपड़, फतेहगढ़ साहिब, मोगा और पटियाला—भारी प्रभावित हुए हैं। हजारों परिवारों को अपने घर छोड़ने पड़े हैं, फसलें पूरी तरह तबाह हो गई हैं, और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

इस त्रासदी की एक बड़ी वजह अत्यधिक बारिश के साथ-साथ जल निकासी व्यवस्था की बदहाली और समय पर निर्णय न लेना भी है। कई क्षेत्रों में नालों की सफाई नहीं हुई, ड्रेनेज सिस्टम जर्जर स्थिति में है और नदियों के किनारे बने तटबंध वर्षों से उपेक्षा का शिकार हैं। परिणामस्वरूप, हर साल मानसून के दौरान यही तस्वीर सामने आती है—विनाश, विस्थापन और विषाद।

प्रशासनिक स्तर पर राहत और बचाव कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि दूरस्थ गांवों तक अभी भी मदद नहीं पहुंच पाई है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज़्यादा कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साफ पानी, भोजन, दवाइयां और अस्थायी शरणस्थलों की कमी ने संकट को और भी गहरा बना दिया है।

अब समय आ गया है कि हम केवल “प्रतिक्रिया” देने की नीति से आगे बढ़ें और “पूर्व-सतर्कता” के सिद्धांत को अपनाएं। बाढ़ नियंत्रण के लिए दीर्घकालिक योजनाएं—जैसे नदी तटीय प्रबंधन, वर्षा जल संचयन, बांधों और नहरों की मरम्मत, तथा अतिक्रमण मुक्त जल मार्ग—को प्राथमिकता देनी होगी।

Editorial : शिक्षक समाज के निर्माता

इसके साथ ही सरकार को चाहिए कि वह बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करे, स्कूलों को फिर से सुचारू करने की योजना बनाए, और ग्रामीण रोजगार को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं लाए। बाढ़ केवल पानी का संकट नहीं है, यह एक चेतावनी है कि अगर हम अब भी नहीं चेते, तो भविष्य और भी भयावह हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button