अपने पालतू पग डक्कू के साथ साहिल सलाथिया ने ट्रेन का सफर किया और इंटरनेट पर वाहवाही लूटी

यह कहना कि आप अपने पालतू जानवर से प्यार करते हैं और दूसरी तरफ इस बात को सिद्ध करना जो कि हाल ही में अभिनेता साहिल सलाथिया ने कर दिखाया है। अभिनेता, पालतू डॉग डक्कू को पिता की तरह प्यार करते हैं। दोनों में एक खास लगाव है और साहिल वास्तव में अपने बेटे को उसमें देखते हैं।

हाल ही में, अभिनेता को अपने माता-पिता से मिलने के लिए दिल्ली और फिर वापस मुंबई आना था और वह अपने स्टाफ के साथ डक्कू को अपने मुंबई के घर में छोड़ कर नहीं जाना चाहते थे, और इस तरह दोनों की बहुत ही एडवेंचर जर्नी शुरू हुई। साहिल ने अपने इंस्टाग्राम पर इस सफर का एक वीडियो शेयर किया और यह सभी का दिल जीत लिया।

साहिल से जब इस स्पेशल सफर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने उत्सुकता से बताया, “कि मेरे मुंबई से दिल्ली और वापस मुंबई के सफर में मेरा बेटा डक्कू मेरे साथ था। वह भले ही पग है पर कहीं ना कहीं मुझे वह एक इंसान जैसा लगता है। हम दोनों में बहुत सारी समानता है, और वह मुझे मेरे बेटे जैसा लगता है”।

उन्होंने बताया कि क्यों उन्होंने ट्रेन को अपने पसंदीदा ट्रांसपोर्ट के रूप में लेने का फैसला किया। “मैंने ट्रेन से सफर किया क्योंकि पग के लिए फ्लाइट में उड़ान भरना सुरक्षित नहीं होता है, उनकी नाक बहुत छोटी होती है और नॉस्ट्रिल ना के बराबर होते हैं। इसलिए, हवा के दबाव और सांस लेने में समस्या के कारण उड़ान भरना हमारे लिए सुरक्षित नहीं था। और मैं लगभग एक महीने के लिए दिल्ली में रुकने की योजना बना रहा था इसलिए मैं अपने बेटे को मुंबई में नहीं छोड़ सकता था।”

एडवेंचर सफर के बारे में बात करते हुए, साहिल किसी भी प्राउड पिता की तरह पूरे अनुभव सुना रहे थे। “हमने ट्रेन में साथ में बहुत अच्छा समय बिताया और डक्कू ने भी बहुत एन्जॉय किया। ट्रेन के डिब्बे में मेरे पड़ोसी बार-बार मेरे केबिन में डक्कू को देखने आ रहे थे। ट्रेन में दूसरे कोच में भी कुछ बच्चे भी थे जो डक्कू के साथ खेलने के लिए मेरे केबिन में चक्कर लगा रहे थे, और डक्कू ट्रेन की खिड़की के बाहर के नजारों के मजे लेने में व्यस्त था।

वह सब देख-देख कर बहुत आश्चर्य चकित हो रहा था। ट्रेन के शोर की वजह से कई बार उसकी नींद खुली जिसकी वजह से मुझे भी जागना पड़ा। लेकिन यह एक ऐसी यात्रा थी जिसे मैं कभी नहीं भूल पाऊँगा और हमेशा उस सफर की याद मेरे पास ताजा रहेगी।” उन्होंने बहुत भावुक हो कर कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button