Editorial : अमरीका के 47वें राष्ट्रपति

Editorial: 47th President of America

Editorial : डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद अटकलें लगना शुरू हो गयीं हैं कि अमेरिका के मोदी साबित होंगे क्योंकि ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्राथमिकताएं लगभग एक जैसी है। डोनाल्ड ट्रंप अमरीका के 47वें राष्ट्रपति बने हैं। वह 131 साल के इतिहास में ‘व्हाइट हाउसÓ में लौट कर आने वाले पहले अमरीकी राष्ट्रपति हैं। राष्ट्रपति बनते ही उन्होंने 100 आदेशों पर हस्ताक्षर किए हैं, ऐसा बताया जा रहा है। राष्ट्रपति ट्रंप भारत-समर्थक हैं, यह उनके प्रशासन के फैसलों से भी साफ होता है। उनकी टीम में कई भारतवंशी चेहरे भी हैं। एलन मस्क और विवेक रामास्वामी ट्रंप प्रशासन के मुख्य रणनीतिकार हैं और वे भारत-समर्थक माने जाते हैं। बहरहाल ट्रंप की सफलता की गाथा समय ही लिखेगा। भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण दो खबरें हैं। एक तो एच-1बी वीसा में कमी नहीं होगी। 2024 में अमरीका ने 1.20 लाख एच-1बी वीसा जारी किए, जिनमें से 25, 000 के करीब भारतीयों को दिए गए। इस संदर्भ में भारतीय पहले स्थान पर रहे। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका दुनिया के किसी भी अन्य देश की तुलना में स्वास्थ्य सेवा पर अधिक पैसा खर्च करता है। उनका यह दावा सच है। अमेरिका प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य सेवा पर ज्यादातर देशों ज्यादा खर्च करता है। ट्रंप की ही तरह भारत के प्रधानमंत्री मोदी जी कहते हैं कि आरोग्य के मामले में उनकी सरकार की आयुष्मान योजना दुनिया की सबसे बड़ी योजना है। अब कौन सच बोल रहा है, कौन झूठ केवल ऊपर वाला ही जानता है। डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका में मुद्रास्फीति रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची और ऐसा अत्यधिक खर्च और बढ़ती ऊर्जा कीमतों से हुआ है। ये बात सही है कि अमेरिका में मुद्रास्फीति 2022 की गर्मियों में 9.1 फीसदी के चार दशक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी लेकिन देश में सबसे अधिक मुद्रास्फीति दर जून 1920 में 23.7 प्रतिशत थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button