Railway News : मल्टीमॉडल परिवहन और व्यवसायिक केंद्र बनेंगे रेलवे स्टेशन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के शहरों को मिलेगा फायदा

Railway station will become multimodal transport and business center
Railway station will become multimodal transport and business center

Railway News :  उत्तर रेलवे ‘विकसित भारत, विकसित रेलवे’ के लक्ष्य के साथ अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने के लिए कार्य कर रही है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा शुरू की गई अमृत भारत योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों को आधुनिक रूप देने के लिए एक संपूर्ण मेकओवर किया जा रहा है। नव-निर्मित स्टेशनों पर यात्रियों के लिए नवीनतम सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं, जिससे उनकी यात्रा अधिक सुविधाजनक और आरामदायक बन सके।

स्टेशनों के विकास कार्य तेज गति से चल रहे हैं, जिसमें 104 स्टेशनों की मास्टर प्लान को मंजूरी मिल चुकी है। पहले चरण में जिन स्टेशनों का पुनर्विकास हो रहा है, वह उपनगरीय और गैर-उपनगरीय श्रेणियों में आते हैं। 16 स्टेशनों का प्रमुख उन्नयन किया जाएगा और 21 अन्य स्टेशनों के लिए व्यवहार्यता अध्ययन चल रहा है। अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन पुनर्विकास के लिए 2024-25 के लिए 1538 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

यह स्टेशन उत्तर रेलवे के पांच मण्डल दिल्ली, अंबाला, फिरोजपुर, मुरादाबाद और लखनऊ के अंतर्गत आते है, जो उत्तर भारत के 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करते हैं। इस पुनर्विकास कार्य में गाजियाबाद, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और बहादुरगढ़ जैसे सैटेलाइट टाउन भी शामिल हैं।

हरियाणा के प्रमुख शहर जैसे रोहतक, सोनीपत, अंबाला सिटी, जींद और मनसा का भी मेकओवर किया जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चीनी बेल्ट के कस्बों जैसे सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, हापुड़, धामपुर और गजरौला को भी यात्री और माल लोडिंग के लिए पुनर्विकसित किया जाएगा। पर्यटक और धार्मिक स्थलों जैसे अयोध्या, वाराणसी, श्री माता वैष्णो देवी कटरा, आनंदपुर साहिब, कालका, शिमला, प्रयाग जंक्शन, गढ़ मुक्तेश्वर और बैजनाथ पापरोला के उत्थान की योजना भी बनाई गई है।

स्टेशनों को दिया जाएगा नया रूप

स्टेशनों को एक नया रूप दिया जाएगा और जहाँ आवश्यक होगा वहाँ दूसरे प्रवेश द्वार भी बनाए जाएंगे। स्टेशन भवन के आसपास के क्षेत्रों को यातायात के सुचारू प्रवाह और सौंदर्यपूर्ण रूप देने के लिए विकसित किया जाएगा। स्टेशन के अंदर प्लेटफार्मों तक आसानी से पहुँचने के लिए नए फुट ओवर ब्रिज, लिफ्ट और एस्केलेटर लगाए जाएंगे।

दिव्यांगजन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्टेशन की सुविधाओं का विकास किया जाएगा। मुख्य स्टेशन भवनों का डिजाइन उस स्थान की संस्कृति और परंपराओं को ध्यान में रखकर किया जाएगा। साथ ही, कार्यालयों, फूड कोर्ट और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के लिए भी स्थान निर्धारित किया जाएगा।

‘काकुदा’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर ज़ी सिनेमा पर

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक श्री अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पुनर्विकसित स्टेशन भारतीय रेलवे का बदलता चेहरा दिखाएंगे। ये स्टेशन शहर के ऐसे प्रतिष्ठित केंद्र बनेंगे, जहाँ मल्टीमॉडल यात्रा और व्यावसायिक गतिविधियाँ एक साथ मिलकर यात्रियों के अनुभव को और बेहतर बनाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button