Editorial : झारखंड मिशन 2024 की तैयारी में  मोदी

Editorial: Modi in preparation for Jharkhand Mission 2024

Editorial : छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बाद भाजपा ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में पूरी ताकत झोंक दी है। भारतीय जनता पार्टी अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए लगातार नए-नए दांव खेल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड के टाटानगर में 660 करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।

संपर्क बढ़ाने के लिए छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। 32,000 प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए और 32 करोड़ रुपये की सहायता की पहली किस्त जारी की। 46,000 लाभार्थियों के गृह प्रवेश समारोह में भाग लिया। प्रधानमंत्री के बाद अब गृह मंत्री अमित शाह भी 21 सितंबर को झारखंड पहुंचने वाले हैं।

झारखंड में होने वाले इस विधानसभा चुनाव में भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उनके पाले में राज्य के कई दिग्गज नेताओं का होना है।  भाजपा ने जहां बीते दिनों जेएमएम के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन को भाजपा में शामिल कराया वहीं उनके शामिल होने के महज कुछ दिनों बाद ही झारखंड के जमशेदपुर में प्रधान नरेंद्र मोदी का बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया।

प्र्रधानमंंत्री नरेन्द्र मोदी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और हेमंत सरकार पर हमला बोलने के साथ-साथ झारखंड में सरकार बनने के बाद के नजरिये को भी सबके सामने रखने का काम किया। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जैसे अनुभवी राष्ट्रीय नेता रणनीतिक समर्थन दे रहे हैं। बाबूलाल मरांडी, अमर बाउरी, अर्जुन मुंडा, बिद्युत बरन महतो, दीपक प्रकाश, मनीष जायसवाल, ढुल्लू महतो जैसे कई दिग्गज और प्रभावशाली नेता चुनावी तैयारी में लगे हैं।

पीएम मोदी ने झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती में अभ्यर्थियों की मौत पर कहा कि झारखंड में परीक्षाओं के नाम पर उत्पाद सिपाही भर्ती में 15 लोगों की जान चली गई। यह सब सरकार की गलत व्यवस्था के कारण हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिन लोगों की जिंदगी गई है, उन्हे श्रद्धांजलि दी और यह यकीन दिलाया कि जब कुछ ही महीनों बाद झारखंड में एनडीए की सरकार बनेगी तो पूरे मामले की जांच होगी और हर जिम्मेवार पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button