Editorial : अवैध प्लास्टिक थैलियों का उत्पाद

Editorial: Product of illegal plastic bags

Editorial: Product of illegal plastic bags
Editorial: Product of illegal plastic bags

Editorial : भारत देश में एकल उपयोग प्लास्टिक थैलियों पर प्रतिबंध है, बहुत बार प्रदुषण नियंत्रण बोर्ड एवं महानगर पालिका या नगर निगम द्वारा दुकानों, कारखानों पर छापा मारकर प्लास्टिक थैलियों का अवैध माल जप्त किया जाता है। परंतु हम सभी जानते है कि पाबंदी के बावजूद बड़ी मात्रा में प्लास्टिक थैलियों का अवैध व्यापार और उपयोग धड़ल्ले से जारी है। थैलियां इस्तेमाल हो रही है मतलब, ऐसी अवैध प्लास्टिक थैलियों का उत्पाद शुरू है।

दुनिया भर में हर मिनट लगभग दस लाख प्लास्टिक पेय की बोतलें बेची जाती हैं, प्यू चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्ययन 2022 अनुसार, हर साल 11 मिलियन मीट्रिक टन से अधिक प्लास्टिक समुद्र में प्रवेश करता है, जो पानी में मिलकर खाद्य श्रृंखला को बाधित करता है। वायु प्रदूषण के साथ ही जल प्रदूषण, प्लास्टिक प्रदूषण, मृदा प्रदूषण, ई-कचरा, जैव-चिकित्सा अपशिष्ट, घातक रसायनों का प्रयोग, लाखों लोगों को हर साल घातक बीमारियों से जकड़कर असमायिक मौत दे रहे हैं।

प्रदुषण से पशु-पक्षी, वन्यजीव, समुद्रजीव तेजी से ख़त्म हो रहे हैं। वर्तमान युग में हम रोज प्लास्टिक खा रहे हैं, पी रहे हैं और प्लास्टिक मिश्रित ऑक्सीजन ले रहे हैं। वैश्विक स्तर पर, हर साल प्रति व्यक्ति संभावित रूप से 11,845 से 193,200 माइक्रोप्लास्टिक्स ग्रहण करता है, जो 7.7 ग्राम से 287 ग्राम प्रति व्यक्ति के बीच होता है, इसका सबसे बड़ा जरिया हमारा पीने का पानी है। क्रिश्चियन चैरिटी समूह टियरफ़ंड द्वारा किए गए शोध से पता चला है कि विकासशील देशों में हर 30 सेकंड में एक मौत के लिए प्लास्टिक कचरा जिम्मेदार है।

हर साल 3 जुलाई को दुनियाभर में जनजागृति के लिए ‘अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस’ मनाया जाता है, इस वर्ष की थीम व्यक्तियों, व्यवसायों और संगठनों को प्लास्टिक के अन्य स्थायी विकल्प अपनाने के लिए प्रोत्साहित करें यह है, प्लास्टिक के उपयोग और अपशिष्ट को कम करने के लिए नीतिगत परिवर्तनों और प्रणालीगत समाधानों पर जोर दें। पृथ्वी पर मानव अस्तित्व और जीवसृष्टी को बचाना है तो, प्लास्टिक का इस्तेमाल तुरंत बंद करना होगा, प्लास्टिक के अन्य पर्याय का अनुकरण करके पर्यावरण की रक्षा करनी होगी।

लोग प्लास्टिक का अधिक उपयोग करने के आदी हो गये हैं। प्लास्टिक पैक खाद्य उत्पादों को खरीदने से बचें। एकल उपयोग वाले डिस्पोजेबल प्लास्टिक मना करें। बाहर प्लास्टिक पानी की बोतल खरीदने के बजाय घर से स्टील की बोतल लेकर निकलें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button