Editorial : राष्ट्रपति भवन से फिर गूंजा मैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी…
Editorial: Narendra Damodar Das Modi again echoed from Rashtrapati Bhavan...

राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेन्द्र मोदी और उनकी मंत्रिपरिषद के 71 सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। पद के साथ गोपनीयता इसलिए जोड़ा जाता है क्योंकि सरकार चलाते समय आपको कई ऐसी जानकारियां मिलती हैं। कई ऐसी चर्चाएं, कई ऐसे फैसले, जिनके बारे में आपको मौन धारण करना पड़ता है या सिर्फ सही जगहों पर चर्चा करनी होती है। इसलिए पद और गोपनीयता की शपथ सभी मंत्रियों को भी दिलवाई जाती है। नई मंत्रिपरिषद में तीस कैबिनेट, पांच स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री रखे गये हैं। नरेंद्र मोदी ने जब तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली तो राष्ट्रपति भवन की दीवार, मीनार और हर दरवाजे पर कामयाबी का नया इतिहास लिखा गया।
नरेंद्र मोदी के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, एचडी कुमारस्वामी, धर्मेंद्र प्रधान के अलावा जगत प्रकाश नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, डॉ एस जयशंकर, मनोहर लाल,पीयूष गोयल, राजीव रंजन सिंह, सर्वानंद सोनोवाल,वीरेन्द्र कुमार, राम मोहन नायडू, प्रह्लाद जोशी, जुएल ओरांव, गिरिराज सिंह, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेन्द्र यादव,गजेन्द्र सिंह शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, किरेन रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी, डा मनसुख मांडविया, जी किशन रेड्डी, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी सी आर पाटिल ने कैबिनेट मंत्री के रुप में शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान विदेशी मेहमान मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जु, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल, भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ शामिल रहे। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में शपथ लेने वालों में जितेन्द्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, राव इंद्रजीत सिंह, प्रतापराव गणपत राव जाधव और जयंत चौधरी, श्रीपद यशो नाइक, पंकज चौधरी, कृष्णपाल, रामदास अठावले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, जितिन प्रसाद,अनुप्रिया पटेल, वी सोमन्ना, डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी, प्रो. एस पी सिंह बघेल, शोभा करंदलाजे, कीर्तिवर्धन सिंह, बी एल वर्मा, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, मुरलीधर मोहोल, जॉर्ज कुरियन और पबित्र मार्गरेटा, डॉ. एल मुरुगन, अजय टम्टा, बंडी संजय कुमार, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश चंद्र दुबे, संजय सेठ, रवनीत सिंह बिट्टू, दुर्गादास उइके, रक्षा खडसे, सुकांत मजूमदार, सावित्री ठाकुर, तोखन साहू, राजभूषण चौधरी, भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा, हर्ष मल्होत्रा, नीमूबेन बम्भानिया शामिल हैं।


