पाक के नए प्रधानमंत्री शहबाज को पीएम नरेन्द्र मोदी ने दी बधाई

Image Source : Google

पीएम नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को बधाई दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ”शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर बधाई. भारत आतंक मुक्त क्षेत्र में शांति और स्थिरता चाहता है, ताकि हम अपनी विकास चुनौतियों पर ध्यान केंद्रित कर सकें और अपने लोगों की भलाई और समृद्धि सुनिश्चित कर सकें.” शहबाज ने रात को करीब 10 बजे पीएम पद की शपथ ली.

इससे पहले शहबाज शरीफ ने पीएम चुने जाने के ठीक बाद विदेश नीति को लेकर रुख साफ किया. उन्होंने नेशनल एसेंबली में कहा कि वह भारत के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं, लेकिन कश्मीर मुद्दे के समाधान के बिना इसे हासिल नहीं किया जा सकता है.

नए पीएम ने कहा, ”जब पाकिस्तान ने हिन्दुस्तान में पांच धमाके करके हिन्दुस्तान के दांत खट्टे कर दिए थे और पाकिस्तान की आलोचना की जा रही थी, तब सऊदी अरब ने हमारा साथ दिया था. सऊदी अरब के बगैर कश्मीर का मसला नहीं सुलझाया जा सकता है.”

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज़ (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ के पक्ष में संसद में 174 वोट पड़े. इस दौरान अविश्वास प्रस्ताव के जरिए पीएम पद से हटाए गए इमरान खान की पार्टी के एक भी सांसद सदन में मौजूद नहीं थे. 342 सदस्यीय सदन में जीत के लिए कम से कम 172 सदस्यों के समर्थन की जरूरत थी.

News Source : ABP Live Hindi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button