Editorial : क्या दिल्ली में बदलेगा समीकरण?

Editorial: Will the equation change in Delhi?

Editorial: Will the equation change in Delhi?

Editorial: दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा और इंडी गठबंधन ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने सीट गठबंधन के अंतर्गत संयुक्त रूप से चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस के तीन और आप के चार प्रत्याशी भाजपा के प्रतिद्वंद्वी हैं। दिल्ली की सात सीटों पर 25 मई को छठे चरण में मतदान होगा। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 6 मई है ,9 मई को प्रत्याशी अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। मतों की गणना 4 जून को होगी।

राजधानी की लगभग 1 करोड़ 47 लाख जनता अपने सांसदों को चुनेगी। बीजेपी ने अपनी चुनावी रणनीति बहुत सोच समझ कर बनाई है। केवल मनोज तिवारी ही पुराने चेहरे हैं जो पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं बाकि सभी 6 नए चेहरे हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने पुराने लोगों पर ही भरोसा जताया। केवल कन्हैया कुमार चुना जो कि पार्टी के लिए नए हैं। वर्तमान में लोकसभा की सभी सातों सीट बीजेपी की है। दिल्ली विधानसभा में आप के 62 सीटें हैं जबकि भाजपा के पास केवल 8 सीट हैं।

नयी दिल्ली सीट से भाजपा ने बांसुरी स्वराज को प्रत्याशी बनाया है जो कि लोकप्रिय और जनता के बीच वर्चस्व रखने वाली दिवंगत नेत्री सुषमा स्वराज की पुत्री हैं। बांसुरी का सामना आप के सोमनाथ भारती से है। सोमनाथ दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष और मालवीय नगर से विधायक हैं। वो भी वकील रह चुके हैं।

उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट के कांगे्रस ने कन्हैया कुमार को प्रत्याशी बनाया है कन्हैया कुमार का समाना बीजेपी के नेता मनोज तिवारी से है। यहां की सीट पर मुकाबला रोचक रहेगा। दोनों प्रत्याशी पूर्वांचली हैं। इस क्षेत्र में उत्तर प्रदेश, बिहार और जाट मतदाता अधिक हैं। मनोज तिवारी बिहार के कैमूर से हैं वहीं कन्हैया कुमार बेगूसराय से हैं कन्हैया कुमार छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं और इनके विवादित भाषणों ने बहुत चर्चा बटोरी तब से ही इनके राजनीतिक जीवन में आने की चर्चा तेज़ थी।

पश्चिमी दिल्ली सीट से आप के प्रत्याशी महाबल मिश्रा का सामना कमलजीत सहरावत से है। कमलजीत सेहरावत पूर्व में मेयर रह चुकी हैं। उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी ने योगेंद्र चंदोलिया को चुनाव में उतारा है। योगेंद्र पूर्व में एमसीडी के मेयर रह चुके हैं। चंदोलिया का सामना कांग्रेस के उदित राज से है। वो पहले बीजेपी में थे। पूर्वी दिल्ली क्षेत्र के लिए भाजपा के प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा को बनाया गया है। हर्ष मल्होत्रा के सामने आप के कुलदीप कुमार होंगे। कुलदीप शिक्षा समिति के अध्यक्ष भी हैं। चांदनी चौक से भाजपा ने व्यापारी नेता प्रवीण खंडेलवाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं यहां से कांग्रेस ने जयप्रकाश अग्रवाल को चुनाव में उतारा है।

Editorial : मतदान का प्रतिशत घटना चिंताजनक

जयप्रकाश अग्रवाल वरिष्ठ और कांग्रेस के अनुभवी नेता माने जाते हैं। दक्षिणी दिल्ली से इस बार बीजेपी ने रामवीर सिंह बिधूड़ी को टिकट दी है रामवीर सिंह विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। वहीं विपक्ष के आम आदमी पार्टी से सहीराम पहलवान है। सहीराम तुगलकाबाद से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। राजनीति संभावनाओं का खेल है और संभावनाएं बनाई जाती हैं समीकरण तैयार किये जाते हैं अंकों का गणित बनता है और परिणाम बदल जाते हैं। इसे राजनीति कहते हैं लेकिन इसका परिणाम केवल जनता निर्धारित करती है और जीतने का प्रयास राजनीतिक दल करते हैं। यह तो 4 जून को पता चलेगा कि दिल्ली में खिलेगा कमल या बदलेगा समीकरण।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button