प्रवासन से पूर्व निबंध कराना जरूरी : रामधन यादव

It is necessary to get the essay done before migration : Ramdhan Yadav

राष्ट्रीय झारखण्ड सेवा संस्थान के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह समापन समारोह के अवसर पर “ सुरक्षित पलायन में महिलायों की भूमिका ” विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन बसुन्धरा गार्डन में कोडरमा में किया गया | कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर नीतू देवी जिप सदस्य सतगावां,अर्चना ज्वाला पी .ओ,एन,आई,सीएव गणमान्य अतिथिओं के द्वारा किया गया | स्वागत गान से बाल मंच के सदस्यों ने अतिथों का स्वागत किया | विषय प्रवेस संस्थान के सचिव मनोज दांगी ने किया |

कार्यकम में बाल मंच जमटोटो,जगदीस पुर भ्रूण ह्त्या एवं शोसल मीडिया के कुप्रभाव पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर समाज की कुरितिओं को समाप्त करने का आह्वान किया | वहीं एकल गीत शिवानी ने प्रस्तुत किया | दिव्यांग कमली कुमारी ने अपनी सफल कहानी बतायी कैसे लाचार कमली से सक्षम व्यपारी बनी कमली लोगो के लिए प्रेरना श्रोत है | वाही नंदनी ,स्वीटी प्रिया ,रिया,सुलोचन का जीवन कैसे आर जे एस एस के पहल से सुरक्षित बचा है और अपना जीवन गढ़ने में लगा हुया है सभी ने बारि – बारि से दर्शकों को भावुक कर दिया |

महिला शाश्क्तिकरण का साक्षात उदारहरण सब्न्म आरसी सुनीता देवी ने अपनी जीवनी से लोगों को बताया की संस्थान ने मैं और मेरे जैसा सैंकड़ो महिलाओं का जीवन बदला है जो समाज के लिए मजबूत परिचय है | कार्यक्रम में चेंज मेकर पुरूस्कार से नंदनी ,रिया,सुलोचन,काजल को समानित किया | शबनम आरसी,सुनीता देवी,जोसफिन एक्का,लीला देवी,अनीता देवी बेस्ट सोसल वर्कर सामान से समानित किया गया | कामली कुमारी,शिवशंकर पांडे को यूथ आइकोंन अवार्ड से समानित किया गया |

मुख्य अतिथि रामधन यादव ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा की राष्ट्रीय झारखण्ड सेवा संस्थान का प्रयास से हजारो महिलाओं का जीवन में बदलाव आया है | जहां तक सुरक्षित पलायन में महिलाओं की भूमिका की बात है तो “नारी शक्ति जगेगी – सारी विपदा भागेगी “ का नारा को शतप्रतिशत चरितार्थ करना होगा | और कल्याणकारी योजनायों का लाभ आसानी से लोगो तक पहुंचे यह सुनिश्चित करना होगा |

आर्चना ज्वाला ने कहा की नारी किसी से कम नहीं अगर शिक्षा रूपी हथियार नारी के साथ हो सभी क्षेत्रों में नारी अपनी पहचान बना रही | नीतू देवी ने राष्ट्रीय झारखण्ड सेवा संस्थान की सराहना करते कहा की इस प्रकार के कार्यक्रमों में आज सुदूर वर्ती प्रखंड सतगावां के पिछड़े गावं रजबार, कोठियार के बाल मंच का गठन कर कोडरमा के वसुंधरा गार्डन में उत्कृष्ट प्रदर्शन काफी सराहनीय है |

शान्ति प्रिया जीप सदस्य ने कहा की महिलायों के सम्मान संस्थान जो कार्य कर रही है काबिले त्रिफ है कामिली उसका साक्षात उदाहरण है | दिव्यांगता के बाबजूद आज आपना रोजगार कर रही है और समाज के लिए उदाहरण है | संस्थान के द्वरा किये जा रहे प्रयास से बने चेंज मेकर को देख कर मन में गर्व हो रहा है | कार्यक्रम में एक से बढ़ कर एक गीत संगीत प्रस्तुत किया गया | धन्यवाद ज्ञापन निर्भय कुल के द्वारा किया गया |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button