“दादी परिवार को एकजुट रखती है’’

1. सोनी सब के शो ‘सब सतरंगी’ से जुड़कर कैसा लग रहा है?
मैं काफी लंबे समय से सोनी के साथ जुड़ी हुई हूँ, लेकिन सोनी सब के साथ यह मेरा पहला सहयोग है। मैं ‘सब सतरंगी’ का हिस्सास बनकर बहुत खुश हूँ।

2. इस शो के लिये आपकी रूचि कैसे जागीᣛ? अपने किरदार के बारे में कुछ बताइये। इसमें आपको सबसे ज्यागदा मजा किस चीज से मिल रहा है?
जब मुझे कहानी सुनाई गई थी, तब मेरे दिमाग में एक ही विचार आया था कि यह शो अलग है। कहानी एकदम नई तरह की है और आपके मूड को अच्छा करेगी। बेबी मौर्य में कुछ बात है। पत्नीम के तौर पर उसे बहुत प्याएर मिला, लेकिन अपने पति के मरने के बाद उसने परिवार के मुखिया की भूमिका संभाली। वह बहुत सं‍तुलित महिला है। उसने बड़ी मजबूती और आत्मरनिर्भरता के साथ अपने बच्चोंस की देखभाल की और अब अपने प्याहरे पोते मनु की भी देख-रेख कर रही है। दादी का किरदार मेरे लिये बड़ा संतोषजनक है, वह परिवार को एकजुट रखती है।

3. अपने किरदार के बारे में कुछ बताइये। उसकी कौन-सी बात आपको सबसे ज्याटदा मजा दे रही है?
इस शो में मेरे किरदार का जीवन चुनौतीपूर्ण था। हालांकि मैं गर्व से कह सकती हूँ कि बेबी मौर्य ऐसी दादी है, जो सबकी बॉस है और अपनी उम्र से जुड़ी हर रूढ़ी को तोड़ेगी। वह जिंदादिल औरत है और हर पल का जश्नस मनाती है। वह आशावादी है और उसे पक्काे यकीन है कि आप जो बोते हैं, वही काटते हैं। वह एक आधुनिक दादी है और अपने समय से बहुत आगे है। बेबी मौर्य वाकई बिंदास है। उसका किरदार शो में चार चांद लगाता है और वह सभी के लिये मजेदार और प्याेरी है। और हमारी बेबी मौर्य जैसी दादी कौन नहीं चाहेगाᣛ?

4. क्याय आपका किरदार अभी प्रसारित हो रहे दूसरे शोज से अलग है? अपने किरदार से आप कितना जुड़ाव महसूस करती हैं?
मेरा किरदार कोई आम दादी नहीं है। वह अपने विचारों और कर्मों से बहुत आधुनिक है। वह बहुत स्ने ह करने वाली दादी है। वह सहजता से अंग्रेजी बोलती है और इस दर्शन पर विश्वाोस करती है कि जो आप बोओगे, वही काटोगे और इसलिये अच्छेस काम करोगे, तो आपके साथ अच्छाा ही होगा। इस तरह से, वह बहुत सकारात्म क है। वह अपने आप में बहुत जागरूक भी रहती है, क्यों कि उसे याद है कि उसके विवाह के समय अर्थव्यहवस्थार कैसी थी और आज कैसी है। इस किरदार से मुझे काफी उम्मी,दें हैं और मैं इसमें ढलने की पूरी कोशिश कर रही हूँ।

5. अपनी भूमिका के लिये आप कैसे तैयारी कर रही हैं?
एक अभिनेत्री के तौर पर मैं बहुत सक्रिय हूँ। जिस पल मैंने बेबी मौर्य की भूमिका निभाने का फैसला किया था, उसी पल से उसके हावभाव, बोली, बच्चों और पोते-पोती के बारे में सोचना शुरू कर दिया था। मैंने लखनऊ की बोली को समझना शुरू किया और फिर अपनी बोलचाल में उसे शामिल करने की कोशिश की। मैंने सोचना शुरू किया कि बेबी मौर्य क्या करेगीᣛ? और उसके तौर-तरीकों को अपनी रोजाना की जिन्द गी में लाने की कोशिश की, ताकि छोटे पर्दे पर मेरी मौजूदगी जितनी संभव हो, असली लगे। मुझे अपने काम में बहुत मजा आया। मैं जो भी किरदार निभाती हूँ, उसमें कुछ नयापन लाने की कोशिश करती हूँ।

6. आपके हिसाब से ‘सब सतरंगी’ से दर्शकों को क्या मिलेगा?
दर्शक इसके किरदारों में खुद को देखेंगे। “सतरंगी’’ नाम बिलकुल सही चुना गया है, क्योंककि मनुष्यथ होने के नाते चाहे कोई अच्छाे हो या बुरा, हम सभी एक-दूसरे से बहुत अलग हैं। इस शो के किरदार बहुत असली हैं। दादी की भूमिका काफी संतोषजनक है, वह परिवार को एकजुट करती है। मेरा मानना है कि दादी का किरदार बड़ा हिट होगा, क्योंककि लोग उससे जुड़ाव महसूस करेंगे। बेबी का रूख बहुत सकारात्म क है, जो काफी मायने रखता है।

7. अपनी असल जिन्दकगी में, एक व्यक्ति के तौर पर आप कितनी सकारात्मक हैं?
मैं बहुत सकारात्मजक इंसान हूँ। मैं बहुत जल्दी् किसी चीज से बोर हो जाती हूँ और मेरी आत्माक अधीर रहती है। मैं हर चीज का मजा लेने की कोशिश करती हूँ- चाय की एक खूबसूरत प्याकली से लेकर सूर्योदय देखने और पंछियों का चहचहाना सुनने तक। मैं बेबी मौर्य के किरदार से काफी मिलती-जुलती हूँ और मुझे लगता है कि विभिन्नऔ स्थितियों में मेरी प्रतिक्रियाएं बेबी मौर्य जैसी ही होंगी। मेरा मानना है कि महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं, महिलाएं पालती-पोसती हैं, उनमें एक खास तरह की सौम्यमता होती है, जो बहुत महत्व पूर्ण है। यह भूमिका निभाते हुए मैं वाकई बेहद उत्सा हित हूँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button