जानिए मौसम का ताजा अपडेट, हरियाणा के 21 शहरों में बारिश का अलर्ट: Weather Update

चंडीगढ़ : हरियाणा में 21 शहरों में बारिश को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें से 14 शहर इंद्री, राडौर, कैथल, निलोखेरि, थानेसर, गुहला, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, बराडा , जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला में चेतावनी जारी की गई है। वहीं घरौंडा, करनाल, असंध, नरवाना, थानेसर, गुहला, कालका में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।
इन जिलों में सूखे जैसे हालात
हरियाणा के 21 जिलों में बारिश नहीं होने से सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। सबसे ज्यादा हालात भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, सिरसा में खराब हैं, यहां बारिश ही नहीं हुई। सूबे के दो जिले ऐसे हैं जहां हालात सामान्य बने हुए हैं। इनमें फरीदाबाद और गुरुग्राम जिले शामिल हैं।
NEWS SOURCE : punjabkesari