राज्यपाल आनंदीबेन ने सीएमडी पीएन अरोड़ा को स्मृति चिन्ह एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया 

Governor Anandiben honored CMD PN Arora with a memento and certificate

Yashoda Super Specialty Hospital
# ट्यूबरक्लोसिस की सर्वाधिक किट टीबी के मरीजों को उपलब्ध कराकर प्रदेश में अव्वल रहने पर यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, कौशाम्बी को मिला है यह सम्मान
गाजियाबाद। यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (Yashoda Super Specialty Hospital), कौशांबी, गाजियाबाद के सीएमडी डॉ पी एन अरोड़ा को रविवार को लखनऊ में माननीया राज्यपाल महोदया श्रीमती आनंदीबेन पटेल द्वारा ट्यूबरक्लोसिस की सर्वाधिक किट टी बी के मरीजों को उपलब्ध कराकर प्रदेश में अव्वल रहने पर स्मृति चिन्ह एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान (पी०एम०टी०बी०एम०बी०ए०) के अंतर्गत विगत एक वर्ष से माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा समुदाय को आगे आने और टीबी रोगियों एवं उनके परिवारों को अधिक पोषण, जांच और व्यवसायिक सहायता प्रदान करने और टीबी उन्मूलन आंदोलन में समुदाय में स्वामित्व की भावना पैदा करने के लिए मुहिम चलायी जा रही है। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।
यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (Yashoda Super Specialty Hospital), कौशांबी, गाजियाबाद के सीएमडी डॉ पी एन अरोड़ा के नेतृत्व में इस मुहिम के एक साल पूरा होने पर आयुष्मान भवः अभियान में निक्षय मित्रों को 17 सितम्बर, रविवार  को लखनऊ में माननीया राज्यपाल महोदया द्वारा उन्हें उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा ट्यूबरक्लोसिस किट TB मरीजों को उपलब्ध कराने हेतु प्रथम स्थान पर आने हेतु सम्मानित किया जाने को बेहद सुखद पल बताया। डॉक्टर अरोड़ा ने कहा इस पुरस्कार से यशोदा परिवार अभिभूत है और समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व एवं सामाजिक जिम्मेदारी को और अच्छे से निभाने का हौसला प्रदान करने वाला है।
रविवार को जिन 10 संस्थाओं को सम्मानित किया गया, उनमें यशोदा हॉस्पिटल, कौशांबी प्रदेश में सबसे ज्यादा 4142 मुफ्त टी बी किट बांटकर प्रदेश में अव्वल रहा है। डॉ अरोड़ा ने बताया कि यशोदा हॉस्पिटल, कौशांबी ने गाजियाबाद के 5100 से ज्यादा टी बी मरीजों को पुष्टाहार हेतु गोद लिया हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button