रामजस इंटरनेशल स्कूल में ‘एडु -कॉन्क्लेव 2023’ का आयोजन

एक-साथ आना एक शुरूआत है, साथ रहना ही प्रगति है, साथ मिलकर काम करना सफलता है : एडवर्ड एवरेट हेल

Ramjas International School
Ramjas International School

नई दिल्ली.ओपन सर्च
एक-साथ आना एक शुरूआत है, साथ रहना ही प्रगति है, साथ मिलकर काम करना सफलता है इस मूलमंत्र को ध्यान में रखते हुए रामजस इंटरनेशल स्कूल ने इंडिया इंटरनेशल सेंटर में ‘एडु कॉन्क्लेव 2023’ का आयोजन किया, जिसमेंनई शिक्षा नीति, विद्यालय की बदलती भूमि का,मूल्यांकन प्रक्रिया और शिक्षा के प्रति मानसिकता में बदलाव जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रसिद्ध शिक्षाविदों ने चर्चा की। इस कॉन्क्लेव में विभिन्न स्कूलों के 150 से अधिक प्रधानाचार्यों और अध्यापकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती प्रज्ञा एम. सिहं, डायरेक्टर, एके डमिक-असेसमेंट, सी. बी. एस. ई. ने एन. ई.पी. 2020 के विषय में लोगों की जिज्ञासाओं को दूर किया। इसके बाद डॉ. अमीता मुल्ला वट्टल (एनपीएससी की पूर्व अध्यक्ष तथा वर्तमान में अध्यक्ष और कार्यकारी नि देशक, डीएलएफ फाउंडेशन स्कूल और छात्रवृत्ति कार्यक्रम) नेवि द्यालय की बदलती भूमिका की आवश्यकता एवं महत्व के संदर्भ में चर्चा की।

आईटीएल पब्लिक स्कूल की प्रिसिंपल डॉ. सुधा आचार्य ने छात्रों के समग्र मूल्यांकन पर बल देते हुए सी बी एस ई की ‘निपुण भारत’ पहल के बारे में बताया तथा श्रीमती लता वैद्यनाथन निदेशक/प्रबंधक, ज्ञान भारती स्कूल, साकेत, नेवर्तमान परिस्थितियों के अनुसार अपनी मानसिकता को बदलने की जरूरत पर चर्चा की।

इस अवसर पर रामजस इंटरनेशनल स्कूल के अध्यक्ष श्री राजनाथ गुप्ता जी ने विद्यालय द्वारा किए गए इस आयोजन की सराहना की और कहा कि इसके माध्यम सेसभी स्तर के विद्यालय लाभान्वित होंगे। विद्यालय की निदेशक श्रीमती रचना पंत ने सभी अतिथियों और प्रति भागियों का स्वागत करते हुए छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए ‘एक्टि विटी बेस्ड लार्निंग’ को महत्वपूर्ण बताया साथ ही यह भी कहा कि यहांपर दिल्ली और एनसीआर के विभिन्न स्कूलों से प्रधानाचार्यों और अध्यापकों को आमंत्रित किया गया है और वे निश्चय ही यहां हुई चर्चा का लाभ उठाएंगे।

कॉन्क्लेव में ‘एचटी’ मीडिया द्वारा आयोजित पैनल चर्चा में विभिन्न स्कूलों से आए हुए छात्रों के बीच ‘सोशल मीडिया का मानसि क स्वास्थ्य पर दीर्घकालिक प्रभाव विषय पर चर्चा हुई, जिसमें छात्रों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कॉन्क्लेव के अंत में प्रधानाचार्य सुश्री ऋचा शर्मा ने सभी अतिथियों, प्रति भागियों और स्पॉन्सर्स-एजुकेशनल इनीशि एटिव्स, यूफेस लर्निंग, जैमिट को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस कांक्लेव के माध्यम से हमने छात्रों और अध्यापकों की समस्याओ का समाधान उपलब्ध कराने तथा एन. ई. पी.के विविध पहलुओं पर विचार विमर्श के लिए एक प्रभावशाली मंच प्रदान करनेका प्रयास किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button