कांग्रेस के बसंत पीछे, 10 वें चरण की मतगणना में BJP प्रत्याशी 2041 मतों से आगे: Bageshwar Bypoll Result

बागेश्वर/नैनीताल: उत्तराखंड की बागेश्वर विधानसभा (अनुसूचित जाति) सीट पर मतगणना का कार्य जारी है। 10वें दौर की गणना में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की प्रत्याशी पार्वती दास 2041 मतों से आगे चल रही हैं। भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास पहले चरण में पिछड़ गई थी लेकिन उसके बाद से लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।
भाजपा प्रत्याशी को पहले चरण में 2191 जबकि कांग्रेस के बसंत कुमार को 2945 मत मिले। अभी तक 10वें चरण की मतगणना हो चुकी है। भाजपा प्रत्याशी को कुल 25094 जबकि कांग्रेस को 23053 मत मिले हैं। इस प्रकार भाजपा 10वें चरण तक 2041 मतों से बढ़त बनाए हुए है।
उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद), समाजवादी पार्टी (सपा) और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी (उपपा) कहीं भी टक्कर में नहीं हैं। अभी तक तीसरे नंबर पर नोटा है। नोटा को 10वें चरण तक 968 मत मिले हैं जबकि उक्रांद के अर्जुन देव को 630, सपा के भगवती प्रसाद को 394 और उपपा के भगवत कोहली को मात्र 170 मत मिले हैं। अभी तक तीनों दलों से नोटा आगे चल रहा है। रवीन्द्र राम
NEWS SOURCE : punjabkesari



