अपने पहले कॉलेज फेस्ट ‘वाइब’ के साथ केएफसी इंडिया ने जेन-जेड को दिया झूमने का मौका

~इस अनूठे इवेंट के केंद्र में रही गेमिंग, कॉमेडी और फूड की दीवानगी
~दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न कॉलेज के छात्रों ने ‘वाइब’ के पहले संस्करण का उठाया लुत्फ

देशभर के कॉलेज नए सत्र में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं। इन तैयारियों के बीच केएफसी इंडिया ने अपनी तरह के पहले कॉलेज फेस्टिवल एक्सपीरियंस के साथ इस उत्साह को दोगुना कर दिया है।

ब्रांड ने हाल ही में भारत में अपना पहला कॉलेज फेस्ट ‘वाइब बाय केएफसी’आयोजित किया।

दिल्ली-एनसीआर की टॉप यूनिवर्सिटीज के 300 से ज्यादा कॉलेज छात्रों ने तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित वाइब के पहले आयोजन में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस अनूठे आयोजन ने जेन-जेड के युवाओं को साथ आने, आनंद उठाने, खेलने, हंसने और साथ ही साथ केएफसी के अपने पंसदीदा फूड्स का मजा लेने का मौका दिया।

वाइब बाय केएफसी के बारे में केएफसी इंडिया एंड पार्टनर कंट्रीज की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अपर्णा भावल ने कहा, ‘एक ब्रांड के रूप में हम हमेशा जेन-जेड की चाहतों को समझने की कोशिश करतेहैं। हम जानते हैं कि यह समय उनके लिए खास है, क्योंकि कॉलेज शुरू हो रहे हैं, नया अनुभव और ढेर सारा उत्साह उनकी राह देख रहा है। ऐसे में इस नए अनुभव की शुरुआत के लिए एक कॉलेज फेस्ट से अच्छा क्या हो सकता है? वाइब बाय केएफसी में कॉमेडी, गेमिंग और फूड जैसे कुछ ऐसे पैशन पॉइंट्स को सामने रखा गया, जो जेन-जेड को सबसे ज्यादा लुभाते हैं। हमें भरोसा है कि हम उन्हें कॉलेज के नए सेशन की शुरुआत के इस पल को शानदार तरीके से मनाने का मौका देने में कामयाब हुए हैं।’

वाइब बाय केएफसी में कई सितारे भी नजर आए। ओजी सेलेब्रिटी शेफ कर्नल सैंडर्स इस मौके पर गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित रहे और अपने खास अंदाज में लोगों से बात की। साथ ही उपस्थित छात्रों को उनके साथ बेहतरीन सेल्फी और ग्रुप फोटो लेने का भी मौका मिला।

प्रतिष्ठित कॉमेडियन आकाश गुप्ता  ने भी वाइब में परफॉर्म किया और अपने अनूठे ह्यूमर से लोगों को कई बार हंसाते-हंसाते लोटपोट कर दिया। इस इवेंट में आकाश की उपस्थिति सभी के लिए किसी सुखद आश्चर्य जैसी रही और सबने इसका आनंद लिया।

लुभावने मेकओवर और फेस ग्लिटर के साथ विशेष रूप से तैयार किए गए ‘ग्लैम अप जोन’ने सभी छात्रों की शाम को और सुहाना बना दिया। इसके बाद छात्रों को अपने अंदर के कलाकार को प्रदर्शित करने का मौका भी मिला और उन्होंने ग्रैफिटी वॉल पर अपनी कला दिखाई।

वाइब में ‘गेमिंग जोन’ने लोगों को सबसे ज्यादा लुभाया। इसमें जेन-जेड की पसंद को खास तौर पर ध्यान में रखते हुए क्लॉ मशीन, फुसबॉल टेबल और लाइफ-साइज जेंगा और गेमिंग कंसोल की व्यवस्था की गई थी।

इन सबके साथ-साथ उपस्थित लोगों को केएफसी कैंटीन से चिकन लॉन्गर, वेज लॉन्गर और हॉट विंग्स का आनंद लेने का भी मौका मिला। केएफसी कैंटीन ब्रांड की ओर से पसंदीदा कॉलेज कैंटीन का विकल्प है।

 About KFC

KFC, a subsidiary of Yum! Brands, Inc. (NYSE: YUM.), is a global chicken restaurant brand with a rich, decades-long history of success and innovation. It all started with one cook, Colonel Harland Sanders, who created a finger lickin’ good recipe more than 80 years ago, a list of secret herbs and spices scratched out on the back of the door to his kitchen. Today we still follow his formula for success, with real cooks breading and freshly preparing our delicious chicken by hand in more than 26,000 restaurants in over 145 countries and territories around the world.

For more information, visit https://online.kfc.co.in/

News Source : Press Note

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button