पहले मिलता था केवल गुजारा भत्ता, ट्रेनिंग के दौरान दरोगाओं को मिलेगा पूरा वेतन: UP Police

लखनऊ: प्रयागराज उच्च न्यायालय से प्रदेश के दरोगाओं को मिली बड़ी राहत मिली है। दरअसल, अब डायरेक्ट भर्ती के दरोगाओं को ट्रेनिंग के दौरान पूरा वेतन दिया जाएगा। इसके साथ ही भत्ता व अन्य सुविधाएं भी दी जाएगी।
आपको बता दें कि याचिकाकर्ताओं की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता विजय गौतम, अतिप्रिय गौतम, मोहित सिंह, विनोद कुमार मिश्रा की दलील पर उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश के दरागाओं के हक में बड़ा फैसला सुनाया है। जानकारी के मुताबिक, मेरठ जोन, नोएड़ा, ग़ाज़ियाबाद, प्रयागराज, कानपुर, बरेली, वाराणसी समेत अन्य स्थानों पर तैनात दरोगा लाभान्वित होंगे।
पहले मिलता था केवल गुजारा भत्ता
पुलिस महकमा में सब इंस्पेक्टर पद पर सैकड़ों की संख्या में भर्ती होती थी। इनको ट्रेनिंग शुरू होने के बाद और पूरी होने तक 35 सौ रुपए गुजारा भत्ता दिया जाता था। इस भन्ने मे अभ्य को हर महीने रहने, सोने, कपड़ा धुलवाने, वर्दी बनवाने, भोजन करने समेत सभी खर्च की उठाना पड़ता था। अभ्यर्थी को ट्रेनिंग पूरी करने और पोस्टिंग होने के बाद सैलरी मिलना शुरू होता था। जबकि कांस्टेबल पद सीओ समेत सभी पदों पर भर्ती होने के बाद जैसे ही ट्रेनिंग शुरू होती है पूरी सैलरी दी जाती है। इस नियम से सब इंस्पेकटर बनने का अर्थों में नाराजगी थी।
NEWS SOURCE : punjabkesari



