जानें कैबिनेट मीटिंग में क्या फैसले हुए?, अंतरिक्ष दिवस को मंजूरी से लेकर गैस कीमतों में कटौती तक

IMAGES SOURCE : GOOGLE

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में जनता से जानकारी साझा की। उन्होंने चंद्रयान-3 की सफलता, गैस सिलेंडर के रेट में कमी समेत कई मुद्दों पर लिए गए फैसलों के बारे में बताया।

नेशनल स्पेस डे को मंजूरी

अनुराग ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्रमंडल ने 23 अगस्त की तारीख को हर साल नेशनल स्पेस डे मनाने की मंजूरी दी है। इसके साथ ही चंद्रयान-3 के लैंडिंग वाले स्थान को शिव शक्ति प्वाइंट नाम देने के फैसले पर भी मुहर लगा दी गई है। ठाकुर ने कहा कि पूरा देश चंद्रयान-3 की सफलता का जश्न मना रहा है, कैबिनेट भारतीय वैज्ञानिकों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना करती है।

गैस की कीमतों में कटौती
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि मोदी सरकार ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 200 रुपये की बड़ी कटौती कर दी है। पीएम ने देश की महिलाओं को रक्षा बंधन के अवसर पर ये तोहफा दिया है।  इसके साथ ही 75 लाख महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया जाएगा।

चंद्रयान में महिलाओं का महत्व 
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि  चंद्रयान-3 की सफलता में महिला वैज्ञानिकों का बड़ा महत्व है। इसके लिए सरकार को गर्व है। उन्होंने कहा कि चंद्रयान -3 की सफलता के कारण भारत ने दुनिया में एक अलग पहचान बनाई है। चंद्रयान -3 की सफलता सिर्फ मिशन से जुड़े लोगों नहीं बल्कि पूरे भारत की उपलब्धि है।

NEWS SOURCE : indiatv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button