जयपुर एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, फ्लाइट में शख्स की अचानक बिगड़ी तबीयत: Jaipur Airport

निजी विमानन कंपनी के एक यात्री विमान को शुक्रवार को चिकित्सकीय आपात स्थिति के चलते जयपुर हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार एलाइंस एअर के विमान ने दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी और यह जबलपुर जा रहा थी। इसी दौरान 52 साल का एक यात्री बीमार पड़ गया।
जयपुर हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि यात्री का ब्लड प्रेशर कम हो गया था, जिसके बाद विमान यहां हवाई अड्डे पर उतरा गया। यात्री को जांच के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और विमान अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया।
NEWS SOURCE : punjabkesari



