शॉपिंग मॉल में नौ लोगों की मौत…पुलिस ने हमलावर को किया ढेर, अमेरिका के टेक्सास में फिर गोलीबारी

IMAGES SOURCE : GOOGLE

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटना टेक्सास की है। टेक्सास में एक शॉपिंग मॉल में गोलीबारी हुई है, जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई और बच्चों समेत कई लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस अधिकारियों के हवाले से खबर है कि टेक्सास के डलास में एलेन प्रीमियम आउटलेट्स मॉल में संदिग्ध हमलावर ने गोलीबारी की। पुलिस ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध शूटर को मार गिराया है।

शनिवार को हुई फायरिंग में नौ लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज जारी है। एलेन पुलिस विभाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बताया कि एलेन प्रीमियम आउटलेट्स पर पुलिस मौजूद है, फिलहाल जांच चल रही है।

एलेन पुलिस विभाग ने कहा कि कई सुरक्षा एजेंसियों की तत्वरित कार्रवाई ने बड़े खतरे को रोकने में मदद की। अब कोई खतरा नहीं है। वहीं सोशल मीडिया पर शेयर एक वीडियो में लोगों को एक शॉपिंग मॉल के सामने पार्किंग से भागते हुए देखा गया है। बैकग्राउंड में तेज पॉपिंग की आवाजें सुनाई दे रही थीं।

NEWS SOURCE : punjabkesari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button