2 से 3 लोग थे सवार, किश्तवाड़ जिले के एक गांव में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश: जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आज एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, आज किश्तवाड़ जिले के एक गांव में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हेलिकॉप्टर में 2 से 3 लोग सवार थे। हादसे में पायलट के घायल होने की खबर लेकिन सुरक्षित बताया जा रहा है। सेना के अधिकारी के मुताबिक, पायलटों को चोटें आई हैं लेकिन वे सुरक्षित हैं। दुर्घटना में हताहत होने वालों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना मारवाह इलाके में हुई। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि तलाश अभियान चल रहा है, विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।सेना का ALH ध्रुव हेलीकॉप्टर जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। pic.twitter.com/YXxulegG4H
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 4, 2023
NEWS SOURCE : punjabkesari



