लोगों ने भेजी अश्लील तस्वीरें और गंदे मैसेज, साउथ एक्ट्रेस Aishwarya हुई यौन शोषण का शिकार

IMAGES SOURCE : GOOGLE

तमिल अभिनेत्री ऐश्वर्या भास्करन फिल्मों में सहायक भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में ऐश्वर्या भास्करन ने खुलासा किया है कि वह यौन उत्पीड़न का सामना कर रही हैं। उन्होंने अपनी बेटी के कहने पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी है।

उन्होंने इस वीडियो में बताया कि वह पिछले कुछ समय से यौन शोषण का सामना कर रही हैं। कुछ लोग उनको गंदे-गंदे कमेंट कर रहे हैं। साथ ही कुछ तो अपने प्राइवेट पार्ट की फोटो तक भेज रहे हैं। उन्होंने बोला अगर ऐसा ही चलता रहा तो वो इसके खिलाफ लीगल एक्शन भी लेंगी। बता दें ऐश्वर्या भास्करन साबुन का व्यवसाय करती हैं, बिजनेस के ऑर्डर प्लेस के लिए उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना नंबर शेयर किया था जिसके बाद उत्पीड़न शुरू हुआ।

ऐश्वर्या भास्करन ने यह भी खुलासा किया कि इस समय अभिनय के अवसरों की कमी के कारण उन्होंने साबुन का व्यवसाय शुरू किया। अब यह बिजनेस उनकी आय का प्राथमिक स्रोत बन गया है। ऐश्वर्या द्वारा यौन उत्पीड़न का सामना करने की अपनी कहानी शेयर करने के बाद, कई नेटिज़न्स उनके समर्थन में आ गए। ऐश्वर्या भास्करन ‘इजमान’, ‘आरू’ और ‘पंचतंथिरम’ में काम कर चुकी हैं। उन्होंने एक अन्य एक्ट्रेस के साथ एक YouTube चैनल’, साउंड सरोजा’ भी लॉन्च किया था। इसके बाद उन्होंने अकेले अपना चैनल ‘मल्टी मॉमी’ शुरू किया।

ऐश्वर्या ने कई मलयालम और तमिल टेलीविजन सोप ओपेरा के साथ तमिल, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों में अभिनय किया। वह लोकप्रिय गुजरे जमाने की अभिनेत्री लक्ष्मी की बेटी हैं। हालांकि, 1996 में अपने तलाक के बाद से, वह अकेली हैं और अपनी बेटी के साथ रह रही हैं। उनकी कुछ सबसे प्रसिद्ध फिल्में ओलियामपुकल, ममगारू, मीरा, तितलियाँ, नरसिम्हम और आदि हैं। अभिनेत्री ने प्रियदर्शन द्वारा लिखित और निर्देशित एक्शन-क्राइम ड्रामा गर्दिश में हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत की।

 

NEWS SOURCE : indiatv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button