मोबाइल शॉप मे घुस कर लुटेरे ले गए पांच मोबाइल, कुछ नगदी

करनाल, आशुतोष गौतम। गुरुद्वारा मार्किट असध् की एक मोबाइल दुकान के खुले शटर को पहले दो नकाबपोश लुटेरे द्वारा बन्द किया गया, फिर दुकान मालिक रमेश गोयल की कंपटी पर गन रख कर सभी मोबाइल बेग मे डालने को बोला गया। दुकान मालिक के विरोध को देखते हुए लुटेरे केवल पांच मोबाइल और दो हजार रुपए ही लूट सके।

सूचना मिलते ही तुरंत इंस्पेक्टर बलजीत, सी आई ए पुलिस भी मौके पर पहुची थी, पुलिस द्वारा सी सी टी वी फुटेज जांची गई, उसमे लुटेरे मुह डाम्पे हुए दिखाई दिये। श्री श्याम टेलीकॉम के मालिक रमेश गोयल ने पत्रकारों को बताया कि वह सुबह नो बजे दुकान पर आया था और शटर खोल कर अंदर बैठा ही था कि दो नकाब पोश लड़के गन लिए आए और दोनों ने अंदर घुसकर शटर अंदर से बन्द कर लिया। एक बदमाश बोला कि इस बेग मे सारे मोबाइल भर दो, नही तो गोली मारेंगे और जेब से सारा कैश देने की धमकी दी तो उसने दो हजार की राशि लुटेरों को दी।

उन्होंने बताया कि एपल कंपनी के 5 पुराने मोबाइल लुटेरे ले गए जिनकी कीमत करीब अस्सी हजार है वही सेमसंग कंपनी की एक टेब री चार्ज वाली मशीन भी लूट कर ले गए है। इसी मामले बारे इंस्पेक्टर बलजीत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और सीआईए वाले अधिकारी पहुँच गए थे और निकट की दुकानों मे लगे केमरो की फुटेज की जांच की जा रही है, जल्द लुटेरे पकड़े जाएंगे। उन्होंने बताया कि रमेश की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट करने का मामला दर्ज किया है। पीड़ित दुकान दार रमेश ने बताया कि यदि वह अंदर लुटेरों का विरोध नही करता तो वह लाखों का सारा सामान लूट ले जाते वही नगदी भी उसने बचा ली। उसने इंस्पेक्टर की तुरंत की कारवाही पर संतोष भी प्रकट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button