रणजीत चौटाला: बिजली विभाग के XEN और SDO के खिलाफ दायर किया गया चार्जशीट

सिरसा : बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने कहा कि गुरुग्राम के सरकारी अस्पताल में बिजली गुल रहने के मामले में विभाग ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। बिजली महकमे ने दो अधिकारी एक्सईएन और एसडीओ के खिलाफ चार्जशीट दायर किया गया है।
बता दें कि बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला आज सिरसा दौरे पर है। अपने निवास पर मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी और समाधान भी किया। उन्होंने दावा किया है कि गर्मी के मौसम को देखते बिजली विभाग पूरी तरह से तैयार है। गर्मी के मौसम में बिजली व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए है। उन्होंने कहा कि पिछले 2 दिनों में हरियाणा में कई जगहों पर बिजली के कट लगे थे। जिस पर जल्द महकमे ने कंट्रोल करते हुए बिजली व्यवस्था को दुरुस्त किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में बिजली बेहतर देने के लिए सरकार प्रयासरत है। साथ ही यमुनानगर में थर्मल प्लांट भी लगाया जाएगा।
NEWS SOURCE : punjabkesari



