चेहरे के ऊपर से गुजरा टायर, मौत, पिकअप चालक ने छात्र को मारी टक्कर

पानीपत जिले के समालखा कस्बे में तेज रफ्तार पिकअप चालक ने छठी कक्षा के छात्र को टक्कर मार दी। जिसके बाद छात्र जमीन पर गिर गया और पिकअप का पहिया उसके मुंह के ऊपर से गुजर गया। हादसे के बाद आरोपी मौके से भाग गया। वहीं हादसे में 11 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिकअप चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
तेज रफ्तार पिकअप चालक ने मासूम को मारी टक्कर
शिकायतकर्ता राजेश कुमार ने बताया कि वह गांव राक्सेड़ा का रहने वाला है। वह खेतीबाड़ी करता है। वह तीन बच्चों का पिता है। सबसे बड़ा बेटा 11 वर्षीय उदय, जोकि छठी कक्षा का छात्र है। वह अपने बेटे उदय के साथ गांव राक्सेड़ा से गांव सिंबलगढ़ की ओर पैदल सड़क किनारे अपनी साइड में जा रहा था। इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार पिकअप चालक आया, जिसने उदय को टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उदय को समालखा सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
NEWS SOURCE : punjabkesari



