महिला को किया था अश्लील कमेंट, दी थी जान से मारने की धमकी, इस बॉलीवुड एक्टर के खिलाफ दर्ज हुई FIR

IMAGES SOURCE : GOOGLE

बॉलीवुड एक्टर साहिल खान (Sahil Khan) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक्टर पर हाल ही में एक एफआईआर दर्ज हुई है। रिपोर्ट के अनुसार ये एफआईआर मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई है। एक्टर ने एक महिला को सोशल मीडिया पर अश्लील कमेंट किया था। साथ ही आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया था।

 

 

बता दें साहिल खान पर आरोप लगा है कि उन्होंने उस महिला को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले को लेकर पुलिस तेजी से जांच कर रही है। यह एफआईआर मंगलवार को दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता ने साहिल खान(Sahil Khan)  के साथ-साथ विदेशी महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता के अनुसार विदेशी महिला उसके पति के साथ काम करती थी कुछ समय बाद उसी पहचान अभिनेता से हुई फिर दोनों ने मिलकर शिकायतकर्ता के पति को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया की उन्होंने अब तक दोनों को रंगदारी के रूप में करीब 50 लाख रुपये दे चुकी है।

 

 

साहिल खान(Sahil Khan) ‘स्टाइल’, ‘एक्सक्यूज मी’, ‘अलादीन और रामा: द सेवियर’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। कुछ समय से वह अपना बिजनेस संभाल रहे हैं। साहिल खान(Sahil Khan)  का ये पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी साहिल खान विवादों में रहे हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। साहिल खान (Sahil Khan) 43 वर्ष के हैं। वह अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। उनका नाम कई एक्ट्रेस के साथ भी जोड़ा गया था। वह जिम से जुड़ी अपडेट भी अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर करते है।

 

NEWS SOURCE : indiatv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button