प्रोमो देखकर आप भी हो जाएंगे खुश, दूर रहकर भी अनुपमा-अनुज को हो रहा एक-दूसरें का एहसास: Anupamaa Latest Promo

IMAGES SOURCE : GOOGLE

‘अनुपमा’ में हर रोज हमे कुछ न कुछ नया ड्रामा देखने को मिलता है। सीरियल में कुछ मजेदार ट्विस्ट देखने को मिलने वाला हैं। जिस कारण फैंस इस सीरियल को काफी ज्यादा पसंद करते हैं। हाल ही इस ये अनुपमा को लेकर स्टार प्लस ने एक प्रोमो रिलीज किया है, जिसे देखने के बाद फैंस को काफी खुशी हो रही है।

 

 

 

शो में अभी दिखाया जा रहा था कि अनुज अनुपमा को छोड़ माया के साथ रहते हैं। इस काम में माया की मदद बरखा बड़े ही सही ढंक से करती है और दोनों के बीच गलतफहमियां पैदा करती रहती हैं। हाल ही में स्टार प्लस ने इंस्टाग्राम पर एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है , जिसे देखकर लग रहा है कि अनुज एक बार फिर अनुपमा के पास आ सकता है। प्रोमो में दिखाया गया है कि अनुज अपना सामान पैक कर रहा होता है और छोटी अनु उससे सवाल करती है, “मम्मी से मिलने जा रहे हो?” छोटी अनु आगे कहती हैं, “मम्मी से कहना, आई लव यू। आपका वाला नहीं मेरा वाला। अपना वाला अलग से बोल देना।” फिर अनुज अनुपमा से मिलने के लिए निकल जाता है। दूसरी ओर अनुपमा अपनी मां से कहती है कि वह नहीं जानती कि अनुज क्या चाहता है। फिर अनुज अनुपमा के घर पहुंचता है और वह बच्चों को डांस सिखाने में लगी रहती है। अनुज घर के बाहर खड़े होकर अनुपमा को देखता है और कहता है, “मेरी अनु।” अनुपमा को पता चलता है कि अनुज कहीं उसके करीब है और वह उसे देखने के लिए पीछे मुड़ती है। प्रोमो यहीं खत्म होता है।

 

इस प्रोमो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि दूर रह कर भी अनुज और अनुपमा को हो रहा है एक दूजे का एहसास! क्या इंतजार की ये घड़ियां खत्म होंगी इनकी दूरियां? एक यूजर ने लिखा ऐसे प्रोमो दिखाएंगे तो इन मेकर्स को लगता है कि दर्शकों को इसे देखने में दिलचस्पी होगी, लेकिन हम बस इतना चाहते हैं कि हमारा मान साथ रहे। तब तक हमारे लिए कोई अनुपमा नहीं। एक ने कहा अनुज और अनुपमा वास्तव में खुशी के पात्र हैं। दोनों दूसरों के लिए बहुत कुछ करते हैं लेकिन बदले में उन्हें क्या मिलता है? दूसरे उनकी स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। तो कृपया उन्हें फिर से मिलाने की खुशी दें।

 

NEWS SOURCE : indiatv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button