वायरल हुई फोटो, Salman Khan धमकियां मिलने के बाद पहुंचे kapil sharma के पास

IMAGES SOURCE : GOOGLE

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। हाल ही में सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। बीते महीने पहले एक्टर को धमकी भरा ईमेल भी मिला था। जिसके बाद से एक्टर की मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी थी। इसी बीच सलमान खान ने कपिल शर्मा से मुलाकात की है।

 

 

हाल ही में सलमान खान ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के बैकग्राउंड में सलमान खान पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ के सेट में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा है कि ”अभी कपल शर्मा शो खत्म किया है।” इस पोस्ट को देखने के बाद से ही फैंस काफी ज्यादा खुश हैं।

सलमान खान जल्द ही ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 21 अप्रैल 2023 को ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। इसके अलावा सलमान जल्द ही फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आएंगे। सलमान ‘नो एंट्री 2’ में भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह चिरंजीवी के ‘गॉडफादर’ में भी विशेष भूमिका निभाएंगे।

 

NEWS SOURCE : indiatv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button