20 अप्रैल को जांच में होंगे शामिल, पंजाब के पूर्व CM चन्नी पर विजिलेंस विभाग का शिकंजा

IMAGES SOURCE : GOOGLE

पंजाब विजिलेंस टीम ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी पर कार्रवाई की है। पंजाब विजिलेंस विभाग ने चरणजीत सिंह चन्नी को नोटिस भेजकर बुधवार को तलब किया। अब चन्नी 20 अप्रैल को विजिलेंस की जांच में शामिल होंगे। कांग्रेस नेता से पंजाब विजिलेंस आय से अधिक संपत्ति मामले में पूछताछ करेगी। विजिलेंस सूत्रों के मुताबिक, चन्नी की संपत्ति के बारे एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है। चन्नी के पूछताछ में शामिल होने के बाद उनकी मलकियत की संपत्ति और विजिलेंस के पास मौजूद रिकॉर्ड का मिलान किया जाएगा।​​​

‘आप’ सरकार पर बदले की कार्रवाई का आरोप

चन्नी पर इस कार्रवाई को लेकर पंजाब की सियासत में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। पंजाब कांग्रेस ने इसे लेकर ‘आप’ सरकार पर बदले की कार्रवाई का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने इस मामले को जालंधर लोकसभा उपचुनाव से भी जोड़ दिया है। कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘डरांगे नहीं हरावांगे’ (डरेंगे नहीं, हराएंगे)। साथ ही हैश टैग जालंधर उपचुनाव लिखा है।

विजिलेंस ने 7 मार्च को जारी किया लुकआउट सर्कुलर

दरअसल, बीते महीने चन्नी अमेरिका जाना चाहते थे, लेकिन पंजाब विजिलेंस की ओर से 7 मार्च को उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया। इसके बाद चन्नी ने वीडियो जारी कर अमेरिका जाने के अपने कार्यक्रम को कैंसिल करने बारे जानकारी दी थी। विजिलेंस ब्यूरो चन्नी समेत उनके भाइयों और अन्य पारिवारिक सदस्यों की संपत्ति की जांच कर रहा है। विजिलेंस ब्यूरो को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा कुछ ठेकेदारों को अनुचित लाभ देने बारे में इनपुट मिले थे।

NEWS SOURCE : indiatv

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button