Delhi News : दिल्ली में जल्द स्थापित होंगे 100 विश्व स्तरीय ईवी चार्जिंग स्टेशन

बिजली मंत्री आतिशी ने दिए सख्त निर्देश निर्देश-बिजली विभाग और डीटीएल सक्रियता के साथ चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के सभी मुद्दों को तुरंत हल करें, अप्रैल के अंत तक 50 और जुलाई के अंत तक सभी 100 ईवी चार्जिंग स्टेशन बनकर हो तैयार

दिल्ली में जल्द 100 विश्व स्तरीय ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित होंगे| इन चार्जिंग स्टेशनों में  प्रति यूनिट चार्जिंग लागत दुनिया में सबसे कम होगी| केजरीवाल सरकार की इस महत्वकांक्षी परियोजना के तहत दिल्ली के मेट्रो स्टेशनों, बस डिपो आदि पर 100 विश्व स्तरीय ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जायेंगे| गुरुवार को बिजली मंत्री आतिशी ने बिजली विभाग के अधिकारीयों के साथ इसकी समीक्षा की|

इस मौके पर बिजली मंत्री आतिशी ने अधिकारीयों को निर्देश दिए कि बिजली विभाग और डीटीएल सक्रियता के चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के सभी मुद्दों को तुरंत हल करें और अप्रैल के अंत तक 50 तथा  जुलाई के अंत तक सभी 100 ईवी चार्जिंग स्टेशन बनाकर तैयार करें| उन्होंने निर्देश दिए कि ईवी चार्जिंग स्टेशनों के निर्माण में तेजी लाई जाए और टाइमलाइन का पालन करते हुए काम पूरा किया जाए|

उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के प्रयासों से दिल्ली पिछले सालों में देश के इलेक्ट्रिक व्हीकल(ईवी) कैपिटल के रूप में उभरी है| इस दिशा में दिल्ली में ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए हम शहर भर में 100 ईवी चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कर रहे है| उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के साथ शहर के हर हिस्से में शानदार और सुलभ ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होगा| जहाँ प्रति यूनिट चार्जिंग की लागत देश ही नहीं दुनिया में सबसे कम होगी और लोगों को ईवी चार्जिंग के लिए प्रति यूनिट 3 रूपये से भी कम खर्चने होंगे| 

बिजली मंत्री आतिशी ने कहा कि,मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी के नेतृत्व में दिल्ली भारत की ईवी क्रांति का नेतृत्व कर रहा है| इसका उदाहरण है कि दिसम्बर 2022 में राजधानी में बिकने वाले कुल वाहनों में 16.7% इलेक्ट्रिक वाहनों की रही जो देश में सर्वाधिक है| उन्होंने कहा कि दिल्ली में अब जब लोगों के बीच इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग इतनी तेजी से बढ़ रही है तो जरुरत को देखते हुए हम राजधानी में 100 ईवी चार्जिंग स्टेशनों का निर्माण कर रहे है ताकि लोगों को शहर भर में अपने आस-पास चार्जिंग स्टेशन मिल जाए और उन्हें चार्जिंग को लेकर किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े| 

बता दे कि केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में स्थापित किए जा रहे ये सभी चार्जिंग स्टेशन पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर आधारित है| इसके लिए पिछले साल सरकार ने इस क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा टेंडर किया था| यहाँ गौर करने वाली बात है कि केजरीवाल सरकार के इन ईवी चार्जिंग स्टेशनों पर वाहनों को चार्ज करने में आने वाली लागत पूरी दुनिया में सबसे कम है| इन चार्जिंग स्टेशन पर प्रति यूनिट चार्जिंग की लागत 3 रूपये से भी कम है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button