खालिस्तान समर्थक Amritpal singh खालिस्तान समर्थक Amritpal singh

वारिस पंजाब दे के प्रमुख व खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों अनुसार आखिरकार अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने नकोदर से हिरासत में ले लिया है। पंजाब पुलिस की करीब 60 गाड़ियां अमृतसपाल सिंह के पीछे लगी हुई थी, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद काबू कर लिया है। बता दें कि इससे पहले पुलिस ने अमृतसपाल सिंह के 6 साथियों को गिरफ्तार कर मैहतपुर के थाने में ले आई, जिसके बाद थाने को सील कर दिया गया।
क्या है अजनाला कांड
गौरतलब है कि अमृतसर के अजनाला थाने पर गत 23 फरवरी को खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े हजारों लोगों ने हमला कर दिया था। हाथों में बंदूकें और तलवारें लहराते हुए भारी इकट्ठ अजनाला थाने के बाहर पहुंच गया था, जो अमृतपाल सिंह के करीबी लवप्रीत सिंह तूफान की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। हालात को काबू में रखने के लिए पंजाब पुलिस ने आरोपी को रिहा करने का ऐलान किया था।
NEWS SOURCE : punjabkesari



