Delhi Crime News : शर्मसार हुई दिल्ली-दिव्यांग लड़की के साथ रेप, जानें कहां हुई घटना

Delhi Crime News: Delhi-disabled girl raped, know where the incident took place

Delhi Crime News : उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद थाना इलाके में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां एक दिव्यांग लड़की के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया है। वारदात के बाद से आरोपी युवक फरार है। घटना होली के दिन की है। लड़की किराए पर रहती थी। घटना के दिन वह घर में अकेली थी, जिसका आरोपी ने फायदा उठाकर उसके साथ रेप किया।

भारी पुलिस फोर्स तैनात

रेप का मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। पीड़िता और आरोपी के अलग-अलग समुदाय के होने की वजह से एहतियात के तौर पर इलाके में भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। पुलिस के आला अफसर लगातार इलाके की स्थिति पर रखे हुए हैं।

घर घुस कर रेप की वारदात

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता की उम्र 22 साल है, जो आंशिक रूप रूप से दिव्यांग है। पीड़िता अपने परिवार के साथ विजय पार्क के एक मकान में किराए पर रहती है। परिवार में माता-पिता, एक बड़ी बहन और छोटा भाई है। आरोप है कि गुरुवार रात तकरीबन 8 बजे जब पीड़िता के घर में कोई नहीं था तो उसी मंजिल पर किराए पर रहने वाला युवक पीड़िता के घर घुस कर रेप की वारदात को अंजाम देकर वहां से फरार हो गया। परिवार के सदस्य जब घर पहुंचे तो पीड़िता ने उन्हें अपनी आपबीती बताई।

रेप के तहत केस दर्ज

घटना के बाद पुलिस को गुरुवार रात करीब 8:45 बजे रेप की कॉल मिली। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पीड़िता का मेडिकल और काउंसिलिंग कराई गई। इसके बाद रेप के तहत केस दर्ज कर लिया गया। वारदात के बाद से ही आरोपी वहां से फरार हो गया है।

प्लंबर का काम करता है आरोपी

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी प्लंबर का काम करता है, जो होली की वजह से काम नहीं मिलने पर घर पर ही था। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। जिस इलाके में यह पूरी वारदात हुई है वह इलाका काफी संवेदनशील माना जाता है। इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button