दिल दहलाने वाली वारदात : दो कुंवारे देवरों ने भाभी को मौत के घाट उतारा, जानें क्या है मामाला

Two unmarried brothers-in-law killed sister-in-law, know what is the matter

Two unmarried brothers-in-law killed sister-in-law, know what is the matter
Two unmarried brothers-in-law killed sister-in-law, know what is the matter

दिल को दहला देने वाली वारदात राजस्थान के जालोर के रामसीन थाना इलाके में सामने आई है. यहां दो कुंवारे देवरों ने सगाई नहीं होने से नाराज होकर अपनी सगी भाभी को मौत के घाट उतार डाला. आरोपियों ने इस दौरान बीच बचाव करने आए एक पड़ोसी को भी मार डाला. दोहरे हत्याकांड से गांव में सनसनी फैल गई. वारदात के बाद एक आरोपी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का भी प्रयास किया. दोहरे हत्याकांड की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के अनुसार वारदात मोदरान गांव में शुक्रवार को पुलिस चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर रामसीन थाना इलाके में हुई. प्रांरभिक जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह आरोपियों की सगाई नहीं होना बताया जा रहा है. यहां दो युवकों ने अपनी भाभी को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला. दोनों कुंवारे देवरों का कहना था कि उन्होंने अपने भाइयों के साथ लंबे समय तक बिजनेस में उनका साथ दिया. उनकी उम्र 35 से 40 साल हो गई लेकिन अभी तक सगाई नहीं हुई.

बेटी का आटा-साटा करने के लिए तैयार नहीं थी भाभी

देवरों का कहना है कि भाभी सगाई के लिए अपनी बेटी का आटा-साटा करने के लिए तैयार नहीं हो रही थी. इससे उनकी सगाई नहीं हो रही थी. इसी बात से नाराज होकर के दोनों देवरों ने अपनी भाभी को मौत के घाट उतार दिया. इस दौरान उनका एक पड़ोसी बीच-बचाव करने आया. इस पर आरोपियों ने उसे भी नहीं बख्शा और मार डाला. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरातफरी मच गई. वारदात की सूचना पर रामसीन थानाधिकारी अरविंद कुमार राजपुरोहित पुलिस जाब्ते के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे.

Noida Crime News : प्रेमी से कर रही थी प्यार भरी बातें, पिता को देख दे दी जान, जानें क्या है मामला

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इस बीच एक आरोपी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का भी प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाया. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अपने 12 वर्षीय भतीजे की गर्दन पर भी कुल्हाड़ी से वार किया. उसे गंभीर हालात में भीनमाल के निजी अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है. बाद में जालोर पुलिस अधीक्षक डॉ. किरण कंग सिद्धू और भीनमाल पुलिस उपाधीक्षक सीमा गुप्ता भी मौके पर पहुंचे. शवों को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. वहां आज उनका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button