Indian currency banned : भारतीय करेंसी पर नेपाली सरकार ने लगाई रोक, जानें क्या है मामला
Nepali government banned Indian currency, know what is the matter

Indian Currency Banned in Nepal : भारत को पड़ोसी देश नेपाल ने अपनी हरकतों से एक बार फिर से टेंशन देने की कोशिश की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नेपाल में भारतीय करेंसी से सामान खरीदना मुश्किल हो गया है। भारत के 100 से ऊपर की करेंसी पर नेपाल की सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। हालात ऐसे हैं कि नेपाल में खरीदारी को जा रहे भारतीय लोग बैरंग वापस लौट रहे हैं।
नेपाल के इस बदले व्यवहार से आक्रोश
उत्तराखंड राज्य के पिथौरागढ़ जिले के सीमांत क्षेत्र के लोगों में नेपाल के इस बदले व्यवहार से आक्रोश है। स्थानिय लोगों ने कहा है कि नेपाल में सालों से भारतीय करेंसी से खरीदारी होती रही हैए अब नेपाल के कारोबारियों के व्यवहार में आए बदलाव से वे हैरान हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि नेपाल के बाजार में व्यापारी इन दिनों भारतीय रुपये नहीं ले रहे हैं। दरअसलए नेपाल में भारत की 100 से ऊपर की करेंसी प्रतिबंधित है।
आपको बता दें कि भारतीय करेंसी को लेकर वर्ष 2020-21 में इस संबंध में आदेश पारित किया गया था। इन दिनों इस विधेयक को नेपाल में सख्ती से लागू किया जा रहा है। जिसके कारण नेपाली व्यापारी भारतीय करेंसी लेने से मना कर रहे हैं।
नेपाली व्यापारियों का Indian Currency लेने से इनकार
आपको बता दें कि भारतीय करेंसी को लेकर वर्ष 2020-21 में इस संबंध में आदेश पारित किया गया था। इन दिनों इस विधेयक को नेपाल में सख्ती से लागू किया जा रहा है। जिसके कारण नेपाली व्यापारी भारतीय करेंसी लेने से मना कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इसके पीछे राजनीतिक कारण भी अहम माना जा रहा है। नेपाली करेंसी रूपैयां को ही नेपाल मे मौजूदा सरकार बाजार में बढ़ावा देनी चाहती है।
नेपाली करेंसी को बढ़ावा (Promotion of Nepalese currency)
नेपाली करेंसी को बढ़ावा देने के कारण नेपाल सरकार ने बाजार में बड़े नोटों पर रोक लगा दी है। करेंसी एक्सचेंज करवा रहे कुछ लोग को तो इसके लिए कमीशन तक देना पड़ रहा है। पहले आलम यह था कि नेपाली करेंसी को भारतीय करेंसी में बदलने के लिए कमीशन देना पड़ता था। लेकिन अब ये उल्टा हो गया है।
Read Also : सही सोच व मार्गदर्शन से अभावों को भी विशेषता में बदला जा सकता है
लाखों नेपाली नागरिक भी परेशान
इस समस्या से भारतीय पर्यटक ही नहीं बल्कि सीमा पर कारोबार से जुड़े व्यापारी और भारत में रोजगार के लिए पहुंचने वाले लाखों नेपाली नागरिक भी परेशान हैं। सीमांत जनपद में रोजगार के लिए पहुंचे नेपाली मजूदरों को भी चिंता सता रही है। भारतीय मुद्रा का मूल्य (value of indian currency) कम करना चिंता का विषय है। नेपाल के अधिकतर नागरिक रोजगार के लिए भारत पर ही निर्भर हैं। पूर्व में पांच लाख से अधिक का व्यापार नेपाल के जुलाघाट में हुआ करता था। अधिकतर ग्राहक भारतीय ही हैं। लेकिन बड़े नोट नेपाल में प्रतिबंधित होने से व्यापार में गिरावट आ गयी है।



