‘आशिकाना सीजन 3’ में एक नवजात बच्चा मचायेगा यश और चिक्की की
A new born baby will create havoc for Yash and Chikki in 'Aashikana Season 3'

जिंदगी में तूफान!
प्यार के इस मौसम में डिज़्नी+हॉटस्टार ने हाल ही में एक दमदार ट्रेलर के साथ अपने प्रशंसकों की पसंदीदा सीरीज-आशिकाना के तीसरे सीजन की घोषणा की। यश और चिक्की की जबर्दस्त केमेस्ट्री को अपराध और विश्वासघात और भी जबरदस्त बनाती है और प्यार ने उन दोनों को तब भी एक बनाये रखा था, जब वे एक-दूसरे से दूर थे। यह सीजन और भी बड़ा होने वाला है, क्योंकि दर्शक कर्म की वापसी और यश एवं चिक्की कीजिंदगी में इसके प्रभाव को देखेंगे। क्या वे रहस्य को सुलझा पायेंगे और एक-दूसरे के पास लौटने का कोई रास्ता ढूंढ पायेंगे? ज़ायन ईबाद खान और खुशी दुबे शो के दूसरे सीजन के साथ तिगुनी एनर्जी लेकर लौटे हैं।
उनके साथ ही इंद्रजीत मोदी, अनुराग व्यास, राघव तिवारी और गीता त्यागी जैसे प्रतिभाशाली कलाकार भी इस सीरीज में प्रमुख किरदारों को निभाते नजर आयेंगे। गुल खान द्वारा निर्देशित और जेन के स्टूडियोज द्वारा निर्मित ‘आशिकाना सीजन 3’ को 27 फरवरी से सिर्फ डिज़्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जायेगा। यश और चिक्की अपने बीच की लड़ाईयों, बेवफाई और गतलफहमियों की वजह से टूट चुके हैं, तभी एक अप्रत्याशित स्थिति में उनकी मुलाकात होती है और यहीं से उनकी जिंदगी एक अलग मोड़ ले लेती है। एक नवजात शिशु उनकी जिंदगी में कदम रखता है और उनके सामने कई अनसुलझे सवाल रखता है। इससे उनकी जिंदगी में तूफान मच जाता है और यश एवं चिक्की दोनों ही इस हालात के लिये एक-दूसरे को जिम्मेदार ठहराते हैं।
खुशी दुबे ऊर्फ चिक्की ने इस बारे में बात करते हुये कहा, “यश और चिक्की हमेशा ही एक-दूसरे से उलझते रहे हैं और इससे बाहर आने का रास्ता ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। तिगुने ऐक्शन, ड्रामा, ट्विस्ट और टर्न्स के साथ दोनों का सामना एक अप्रत्याशित स्थिति से हुआ है, जहां पर एक बच्चा उनकी जिंदगी में कदम रखता है। चिक्की हैरान है और सोच रही है कि अब आगे क्या होगा एवं इससे यश और उसकी जिंदगी कैसे हमेशा के लिये बदल जायेगी। बहरहाल, दिलचस्प बात यह है कि नये पहलुओं को समझने और यह जानने के लिये कि यह बच्चा उनकी जिंदगी में कैसे आता है, दर्शकों को यह सीजन देखना होगा।”
इस पर अपनी बात रखते हुए, ज़ायन इबाद खान, यानि यश ने कहा, “यश और चिक्की की जिन्दगी में एक बच्चे के आने से ड्रामा तीन गुना बढ़ जाएगा। इससे यकीनन उनके रिश्ते पर असर होगा और वह ज्यादा पेचीदा हो जाएगा। शहर में हत्यारे घात लगाकर बैठे हैं और यश के सामने कई चुनौतियाँ हैं और इस तरह से उसके लिये एक और रहस्य पैदा हो जाएगा।
कहानी के इस नये हिस्से को लेकर मैं बहुत रोमांचित हूँ और इसका ब्रेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ कि दर्शकों की प्रतिक्रिया कैसी होगी। दर्शक और प्रशंसक सचमुच यश और चिक्की को एक बच्चे के साथ देखना चाहते थे और ऐसा हो भी गया है! अब वे यह देखेंगे कि बच्चा उनकी जिन्दगी में खुशी लेकर आता है या दुख। सीजन 3 निश्चित तौर पर ज्यादा दिलचस्प और मनोरंजक होगा।”
Bhojpuri Film ‘प्यार भईल हिंदुस्तान से’ प्रदर्शन के लिए तैयार
यह नवजात बच्चा यश और चिक्की को एक-दूसरे से दूर करेगा या करीब लेकर आएगा, जानने के लिये 27 फरवरी से डिज़्नी+ हॉटस्टार पर ‘आशिक़ाना’ का तीसरा चैप्टर देखिये।



