इकबाल सक्का ने बनाया दुनिया की सबसे छोटी शिव प्रतिमा !

Iqbal Sakka made the world's smallest Shiva statue!
Iqbal Sakka made the world’s smallest Shiva statue!   —  Image Source Credit : Google

उदयपुर के कलाकार इकबाल सक्का (Iqbal Sakka) के नाम 100 से ज्यादा विश्व रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं. सोने से सूक्ष्म कारीगरी करने वाले अपने विश्व रिकॉर्ड (World Record) की वजह से पूरे दुनिया में पहचाने जाते हैं. इकबाल सक्का सक्का ने सोने की दुनिया की कई सबसे सूक्ष्म वस्तुएं बनाई है. इकबाल सक्का की कलाकृतियों में भगवान शिव की कलाकृति (Shiva Statue) भी शामिल है. इसमें उन्होंने शिवलिंग और त्रिशूल सहित कमंडल, डमरु तथा नागदेव बनाए हैं. इस अति सूक्ष्म कलाकृति का कुल वजन 200 मिलीग्राम है.

सोने की सूक्ष्म कलाकृतियां

इकबाल सक्का सोने की सूक्ष्म कलाकृतियां बनाते हैं. इसी कड़ी में इकबाल सक्का ने भगवान शिव का भी प्रतिरूप बनाया है. इकबाल सक्का का दावा है शिव का यह प्रतिरूप दुनिया का सबसे छोटा है. इकबाल सक्का द्वारा बनाई गई भगवान शिव की इन कलाकृतियों में शिवलिंग 1 मिलीमीटर, त्रिशूल 1 मिलीमीटर, कमंडल 1 मिलीमीटर, डमरु 1 मिलीमीटर, नागदेव 2 मिलीमीटर और शिव चिमटा 2 मिलीमीटर की साइज का है. सोने से बनी पूरी कलाकृति में 200 मिलीग्राम सोने का उपयोग हुआ है.

इकबाल सक्का की स्वर्ण सूक्ष्म कलाकारी दुनिया के कई वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो चुके हैं. इनमें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, नेपाल बुक, गोल्डन बुक और इंटरनेशनल बुक सहित कई जगह इनके रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं. इकबाल सक्का द्वारा बनाई गई अधिकांश सूक्ष्म चीजें इतनी छोटी हैं कि उन्हें सुई के एक छोटे से छेद से भी आर पार निकाला जा सकता है. इकबाल सक्का को स्वर्ण सूक्ष्म कलाकार के साथ-साथ रिकॉर्ड मैन के नाम से भी पहचाना जाता है.

सबसे छोटा सोने का जूता भी बनाया

इकबाल सक्का ने बीते दिनों अपना 100वां वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कराया था. सक्का का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड उनके बनाए गए तीर कमान और बुल्स आईस बनाने के लिये दर्ज किया गया था. इकबाल सक्का की बनाई गई कई कृतियों को देखने के लिए सूक्ष्मदर्शी लैंस की जरूरत पड़ती है. इकबाल सक्का सोने से इतनी महीन कलाकृतियां बनाते हैं कि उन्हें देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. सक्का ने हाल ही में फीफा वर्ल्ड कप के दौरान दुनिया का सबसे छोटा वर्ल्ड कप भी बनाया है. वहीं फुटबॉल खिलाड़ी का सोने का सबसे छोटा जूता भी बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया था.

News Source Credit : News18 Hindi.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button