गोपाल राय ने ग्राम विकास बोर्ड के कार्यों की समीक्षा की

दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय (Delhi Development Minister Gopal Rai) की अध्यक्षता में आज दिल्ली के गाँवो के विकास कार्यो को गति देने के लिए दिल्ली सचिवालय में ग्राम विकास बोर्ड के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई |  बैठक के बाद विकास मंत्री गोपाल राय ने अधिकारियों को दिल्ली के गाँवो के विकास कार्यो से सम्बंधित परियोजनाओं और लंबित प्रस्तावों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए | साथ ही ग्राम विकास से संबंधित सभी परियोजनाओं (अनुमोदित/लंबित) की जानकारी विभाग की वेबसाइट  पर अपलोड करने के भी निर्देश दिए।

विकास मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली के गाँवो में विकास सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड का गठन किया था, जिसका मुख्य उद्देश्य दिल्ली के गाँवो  में हर तरह की मूलभूत सेवाएँ सुनिश्चित करना है | इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए दिल्ली के गाँवो से संबंधित विकास कार्य में तेजी लाने के लिए दिल्ली सचिवालय में आज ग्राम विकास बोर्ड के अधिकारियों के साथ  बैठक की गई। बैठक के दौरान चल रही परियोजनाओं एवं लंबित परियोजनाओं की समीक्षा की गई और साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम विकास से संबंधित कार्य को तय सीमा के भीतर पूरा करें।

दिल्ली के गांवों में विकास सुनिश्चित करने के लिए पिछली बोर्ड  मीटिंग में दिल्ली ग्राम विकास बोर्ड ने जिन योजनाओं को मंजूरी दी थी, उसी संदर्भ में आज समीक्षा बैठक की गई। दिल्ली के विकास मंत्री गोपाल राय ने कहा कि केजरीवाल सरकार गांवों में सड़कों, पार्कों, नालियों और बहुउद्देशीय सामुदायिक केंद्रों की स्थिति में सुधार करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। दिल्ली सरकार शहरी क्षेत्रों में रहने वाले दिल्ली के लोगों को मूलभूत  सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। विकास विभाग से जुड़े इन विकास कार्यों को सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग, एमसीडी सहित अन्य सरकारी विभागों के माध्यम से किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button