Crime News : बीच सड़क पर रोडरेज के बाद युवक की चाकू मारकर हत्या

Crime News: After road rage on the middle of the road, a young man was stabbed to death
Crime News: After road rage on the middle of the road, a young man was stabbed to death

दिल्ली में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। इस बात का अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि नागलोई इलाके में बीच सड़क पर एक 25 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। कहा जा रहा है कि मिनी बस ड्राइवर के साथ हुई झड़प के बाद युवक को मारा गया। मृत युवक की पहचान साहिल के रूप में हुई है। इस मामले में 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

‘पुलिस ने मदद नहीं की’

परिजनों के मुताबिक, मृतक साहिल का भाई विशाल लगभग 5 बजे जिम के लिए निकला था। तभी किसी बात को लेकर RTV (रैपिड ट्रांजिट व्हीकल) बस चालक से कहासुनी हुई थी। जिसके बाद बस चालक और उसके साथियों ने विशाल को नांगलोई मोड़ पर टक्कर मारकर गिराया और पीटा। विशाल अपनी बाइक छोड़कर पास के थाने में भागा और पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मदद नहीं की। विशाल ने भाई साहिल को फोन कर पूरी बात बताई। इसके बाद जब साहिल बाइक लेने गया तो बस चालक ने घात लगाकर चाकुओं से हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी।

आर्य समाज के महान वटवृक्ष : स्वामी दयानंद सरस्वती

श्रद्धा मर्डर केस जैसी वारदात

 श्रद्धा मर्डर केस जैसी वारदात इससे पहले दिल्ली में सामने आई थी। इस बार आरोपी लड़के ने लड़की की हत्या करने के बाद शव को फ्रिज में छिपा दिया था और चौंकाने वाली बात तो ये है कि हत्या के अगले ही दिन दूसरी लड़की से शादी कर ली। पुलिस ने लड़की के शव को बरामद कर लिया है और आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। लड़के से पूछताछ जारी है, जिसमें कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। आरोपी लड़के का नाम साहिल गहलोत है।

News Source Link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button