मनीष सिसोदिया ने एनसीसी दिल्ली के नेवल ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया

उपमुख्यमंत्री श्री  मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार सुबह ओखला बैराज स्थित एनसीसी दिल्ली के नेवल ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण किया| निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी व बाढ़ एंव सिचाई नियंत्रण विभाग के अधिकारीयों को निर्देश दिए कि ट्रेनिंग सेंटर से नदी के किनारे तक के रास्ते को ठीक करने, यहाँ मौजूद झाड़ियो को हटाने और कैडेट्स बेहतर ढंग से ट्रेनिंग कर सके इस लिए नदी से जलकुम्भी हटाने के निर्देश दिए|

बता दे कि गुरुवार को दिल्ली सचिवालय में एनसीसी कैडेट्स के लिए आयोजित सम्मान समारोह में एनसीसी के अधिकारीयों ने उपमुख्यमंत्री से ओखला में यमुना बैराज में स्थित एनसीसी के नेवल ट्रेनिंग सेंटर में कुछ समस्याओं का जिक्र किया था| इसपर तुरंत संज्ञान लेते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार सुबह अधिकारियो के साथ इस ट्रेनिंग सेंटर का दौरा कर यहाँ मौजूदा समस्याओं का जायजा लिया और अधिकारीयों को निर्देश दिए कि 15 दिन के भीतर यहाँ की सभी समस्याओं को दूर किया जाये ताकि कैडेट्स को ट्रेनिंग के लिए कोई परेशानी न हो| साथ ही उपमुख्यमंत्री 15 दिन बाद दोबारा ट्रेनिंग सेंटर का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे|

ओखला बैराज स्थित दिल्ली एनसीसी के 2 दिल्ली नेवल यूनिट के ट्रेनिंग सेंटर पर एनसीसी कैडेट्स को नौसेना से जुडी ट्रेनिंग मिलती है| यहाँ ओखला बैराज के एक हिस्से में कैडेट्स को बोटिंग व सेलिंग की ट्रेनिंग भी दी जाती है| श्री सिसोदिया ने अधिकारीयों को निर्देश दिए कि यहाँ ट्रेनिंग सेंटर से नदी किनारे तक जाने के रास्ते को ठीक करने और आसपास मौजूद झाड़ियों को हटाने का निर्देश दिया| साथ ही ये निर्देश भी दिए कि वहां मौजूदा जलकुंभी को भी हटाया जाए|

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारीयों को निर्देश दिया कि इन कार्यों के लिए एक एक्शन प्लान बनाया जाए और हर कुछ समय के बाद इसे दोबारा दोहराया जाए ताकि यहाँ साफ़-सफाई बनी रहे और कैडेट्स को ट्रेनिंग दौरान किसी भी प्रकार की समस्या से न जूझना पड़े और उनकी ट्रेनिंग नियमित रूप से चलती रही|

साथ ही उपमुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारीयों को ट्रेनिंग सेंटर के बिल्डिंग के रखरखाव और वहां ट्रेनिंग की जरूरतों के अनुसार अन्य जरुरी सुविधाओं को विकसित करने के निर्देश दिए|

इस मौके पर श्री सिसोदिया ने कहा कि एनसीसी हमारे युवाओं को अनुशासित बनाती है और उनमें देशभक्ति का जज्बा पैदा करती है| उन्होंने कहा कि बच्चों की ट्रेनिंग के लिए बेहतर सुविधाओं का इंतजाम करना केजरीवाल सरकार की प्राथमिकता है| इस दिशा में हम लगातार काम कर रहे है| उन्होंने कहा कि, “कल समारोह में एनसीसी के नेवल ट्रेनिंग यूनिट के अधिकारीयों ने मेरे संज्ञान में यहाँ की कुछ समस्याओं और कैडेट्स के लिए सुविधाओं की बात रखी| इसे प्राथमिकता बनाते हुए  मैंने अधिकारीयों को निर्देश दिए है कि 15 दिनों के भीतर यहाँ की सभी समस्याओं को दूर किया जाये ताकि कैडेट्स को उनकी ट्रेनिंग के दौरान किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े|”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button