Delhi News : दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने लक्ष्य से अधिक लगाए पौधे- Gopal Rai

Kejriwal government planted more trees than the target
Kejriwal government planted more trees than the target

Delhi News : नई दिल्ली। दिल्ली सचिवालय में आज पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री गोपाल राय (Environment and Forest Minister Shri Gopal Rai) ने वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक के बाद गोपाल राय ने कहा कि वृक्षारोपण के विशेष अभियान को लेकर 21 फ़रवरी को सभी संबंधित विभाग/एजेंसीओं के उच्च अधिकारियों के साथ दिल्ली सचिवालय में बैठक बुलाने का निर्देश दिया गया है। केजरीवाल सरकार द्वारा उठाए गए तमाम उपायों के परिणाम स्वरूप दिल्ली के अंदर हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर) में काफी इजाफा देखा गया है।

फॉरेस्ट कवर के मामले में दिल्ली पूरे देश में नंबर वन

इसी दिशा में दिल्ली सरकार ने इस साल वृक्षारोपण महाअभियान के तहत  लगभग 43 लाख पौधे लगाने/वितरण का लक्ष्य रखा था। अभी तक 47 लाख पौधे लगाए/वितरित किये जा चुके हैं। दिल्ली में जहां साल 2013 में हरित क्षेत्र 20 फीसदी था वहीं केजरीवाल सरकार के प्रयासों के कारण साल 2021 में बढ़कर 23.06 फीसदी हो गया है। साथ ही शहरों के प्रति व्यक्ति फॉरेस्ट कवर के मामले में दिल्ली पूरे देश में नंबर वन हो गया है।

8 लाख पौधों का वितरण किया गया

श्री गोपाल राय ने आगे कहा कि विभागों द्वारा अभी तक लगभग 47 लाख पौधे लगाए/वितरित जा चुके हैं। इनमें से लगभग वन विभाग द्वारा 10 लाख 80 हजार, डीडीए द्वारा 5 लाख 47 हजार, एमसीडी द्वारा  5 लाख 23  हजार, शिक्षा विभाग द्वारा 2 लाख 73 हजार, डीएसआईआईडीसी द्वारा 42 हजार, डूसिब द्वारा 13 हजार, पीडब्लूडी द्वारा 3 लाख 86 हजार,  सीपीडब्लूडी द्वारा 30 हजार, एनडीएमसी द्वारा 7 लाख 57 हजार, दिल्ली जल बोर्ड द्वारा एक लाख 3 हजार, उत्तरी रेलवे द्वारा 26 हजार, दिल्ली कंटोनमेंट बोर्ड द्वारा 16 हजार,  एनडीपीएल द्वारा 12 हजार और बीएसईएस द्वारा 30 हजार पौधे लगाए गए हैं। इसके अलावा लगभग 8 लाख पौधों का वितरण किया गया है।

थर्ड पार्टी ऑडिट कराने के निर्देश

इस दौरान श्री गोपाल राय ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभागों से वृक्षारोपण की डिटेल प्राप्त करें कि पौधे कहां कहां लगाए गए हैं। वृक्षारोपण अभियान के तहत दिल्ली में लगाए गए पौधों की जीवित रहने की दर की जांच करने के लिए सभी संबंधित विभागों को थर्ड पार्टी ऑडिट कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

श्री गोपाल राय ने दिल्ली के लोगो से अपील करते हुए कहा है कि दिल्ली के पर्यावरण को और बेहतर बनाने के लिए सभी लोग अपनी सहभागिता करें। इस अभियान से ना केवल दिल्ली के हरित क्षेत्र में वृद्धि होगी, बल्कि भविष्य में प्रदूषण की समस्या से लड़ने का रोडमैप भी तैयार होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button