दाग एगो लांछन : रितेश और विक्रांत के बीच सस्पेंस पैदा कर रही है Amrapali की बेबी बंप

New Bhojpuri Film Daag Ego Laanchhan : सामाजिक और पारिवारिक सरोकारों को लेकर बन रही फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ का फर्स्ट लुक आज आउट कर दिया गया है। फिल्म के फर्स्ट लुक में एक बार फिर से आम्रपाली दुबे बेबी बम्प वाले पोज (Amrapali Dubey baby bump pose) में नजर आ रही हैं, लेकिन फिल्म का लुक सस्पेंस तब पैदा करता है, जब इसी फ्रेम में फिल्म के अभिनेता रितेश पांडेय और विक्रांत सिंह राजपूत (Actors Ritesh Pandey and Vikrant Singh Rajput) भी नजर आते हैं। दोनों के बीच आम्रपाली दुबे की प्रेग्नेसी वाली तस्वीर बरबस लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने वाली है। और यही फिल्म के फर्स्ट लुक की खूबसूरती है, जो फिल्म के मिजाज को भी तकरीबन बयां करती नजर आ रही है।
Amrapali Dubey अचानक सुर्खियों में
वैसे तो आपको याद ही होगा कि बीते दिनों आम्रपाली दुबे अचानक उस वक्त सुर्खियों में आ गई थीं, जब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी प्रेग्नेंसी वाली तस्वीर शेयर की थी। यह तस्वीर काफी वायरल हुआ, जिसमें आम्रपाली काली सलवार सूट में नजर आई थीं। उसी तस्वीर के साथ फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ का फर्स्ट लुक आउट किया गया है। इस फिल्म के निर्माता निशांत उज्ज्वल और निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं।
फिल्म के फर्स्ट लुक को लेकर निशांत ने बताया कि फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ भोजपुरी बॉक्स ऑफिस को शानदार मनोरंजन से झकझोर कर रख देगा। जो लोग भोजपुरी पर अश्लीलता का दाग लगाते हैं, वे हमारी इस फिल्म को जरूर देखें । पता चल जाएगा कि भोजपुरी सिनेमा किस स्तर की बन रही है ।
उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी और मेकिंग लाजवाब हुई है । इसकी झलक ट्रेलर में भी आपको देखने को मिलेगी, जिसे हम जल्द ही रिलीज करने वाले हैं । उम्मीद है आप लोगों को यह फिल्म खूब पसंद आए । आपसे आग्रह है, अपनी मातृभाषा में बन रही अच्छी फिल्मों को प्रोत्साहित करें ।
Bhojpuri Film ‘गॉड फादर’ में दिखा खेसारीलाल का होश उड़ाने वाला लुक
गौरतलब है कि इंटर 10 टेलीविजन प्रा लि प्रस्तुत और रेणु विजय फिल्म्स इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘दाग एगो लांछन’ में भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे, सुपर स्टार रितेश पांडेय, हैंडसम ब्वॉय विक्रांत सिंह राजपूत,रक्षा गुप्ता,अमित शुक्ला, रंभा सहनी,निशा तिवारी,बबलू पंडित सत्य प्रकाश और ज्योति कलश मुख्य भूमिका में है। फ़िल्म के सह निर्माता डॉ संदीप उज्ज्वल, सुशांत उज्जवल, गीतकार ओम झा, छायांकन मनोज कुमार सिंह, पीआरओ रंजन सिन्हा और लाइन प्रोड्यसर अखिलेश राय है।



