Holi Songs : रितेश पांडेय के सबसे बड़े हिट ‘होली में टेम्परेचर हाई रहता’ ने मचाया धमाल’

Holi Songs : भोजपुरी होली गानों के बिना लोकगीत और संगीत के अधूरा ही माना जाता है। ऐसे में आज भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने अलग अंदाज के बदौलत ऑडियन्स के दिलों पर राज करने वाले सुपर स्टार रितेश पांडेय (Super Star Ritesh Pandey) का नया होली गीत ‘होली में टेम्परेचर हाई रहता’ रिलीज हो गया और इस गीत ने भोजपुरी के दर्शकों का टेम्परेचर बढ़ा दिया है। गाना बेहद खूबसूरत है और इसमें रितेश पांडेय लोकगीत को अपने सुर और अंदाज में गाते नजर आए हैं।
Web Music : वेब म्यूजिक के ऑफिसियल यूट्यूब पर रिलीज रितेश पांडेय का यह गाना रिलीज के साथ ही हंगामा मचा रहा है। इस गाने के वीडियो को देखकर आप भी होली से पहले ही होली के रंग में सराबोर है जाएंगे। गाने के वीडियो ने रिलीज के बाद से ही यूट्यूब पर हंगामा मचाना शुरू कर दिया है, इस वीडियो को दर्शकों के द्वारा खूब देखा जा रहा है। इसमें रितेश पांडेय के साथ काजल नजर आ रही हैं। दोनों की केमेस्ट्री इसमें बेहद आकर्षक नजर आ रही ह है। गाने बेहद सुरीले हैं और इसकी मिठास आपको अपना दीवाना बना लेगा।
जानिये क्यों Urfi javed पहनती है कम कपड़े, खुल गया राज
वहीं, रितेश पांडेय ने कहा कि यह गाना आप सबों को खूब पसंद आने वाला है। इस गाने पर हमने बेहद काम किया है। इसका कॉन्सेप्ट भी सुंदर और सहज है। यह भोजपुरी की सबसे समृद्ध होली गीत में से एक होने वाली है। इसलिए इसको जरूर देखें और अपना आशीर्वाद दें। होली गीत ‘होली में टेम्परेचर हाई रहता’ को रितेश पांडेय ने गाया है। लिरिक्स अजय बच्चन का है। पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। म्यूजिक छोटू रावत का है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल हैं।



