Vivekananda Kendra Delhi Branch के युवा कार्यकर्ताओं ने 45 मिनट में 20 हजार सूर्य नमस्कार किये – निखिल यादव

सोमवार, 9 जनवरी 2023 को, विवेकानंद केंद्र दिल्ली शाखा (Vivekananda Kendra Delhi Branch) के युवा कार्यकर्ताओं ने आंध्र एजुकेशन सोसाइटी स्कूल (Andhra Education Society School), आईटीओ, नई दिल्ली में विवेकानंद केंद्र द्वारा आयोजित एक विशेष सत्र में 20,000 से अधिक सूर्यनमस्कार किए।
श्री निखिल यादव, प्रांत युवा प्रमुख, विवेकानंद केंद्र, उत्तर प्रांत ने बताया कि सोमवार की सुबह विवेकानंद केंद्र, दिल्ली शाखा के लगभग 200 युवा कार्यकर्ताओं ने, जो दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और अन्य संस्थानों के विभिन्न कॉलेजों के छात्र हैं, 108 सूर्यनमस्कार किए।
यह सत्र यंग इंडिया नो थिसेल्फ: ए लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम के पांच दिवसीय आवासीय शिविर का हिस्सा था। प्रतिभागियों में स्नातक की पढ़ाई कर रहे कार्यकर्ता विवेकानंद केंद्र, दिल्ली शाखा से जुड़े हुए है । श्री निखिल यादव के अनुसार सूर्यनमस्कार 10 या 12 मुद्राओं में किया जाता है और यह न केवल एक शारीरिक कसरत है बल्कि व्यक्ति को मानसिक और भावनात्मक रूप से बेहतर बनाने में भी मदद करता है।



