हमारे सात्विक कर्म हमारे व्यक्तित्व की पहचान है : डॉ. राजवंती शर्मा

Our virtuous deeds are the identity of our personality: Dr. Rajwanti Sharma
Our virtuous deeds are the identity of our personality: Dr. Rajwanti Sharma

Bahadurgarh News : बहादुरगढ़, ओपन सर्च (गौरव शर्मा) । वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय, बहादुरगढ़ में बहादुरगढ़ शिक्षा सभा के प्रधान श्रीनिवास गुप्ता जी के छोटे सुपुत्र अनुज गुप्ता की स्मृति में उनकी जयंती के अवसर पर अनुज गुप्ता मेमोरियल सोसायटी बहादुरगढ़ द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रुप में ब्रह्मकुमारी आश्रम बहादुरगढ से अंजली दीदी और अशोक बुवानी वाला प्रधान अग्रवाल वैश्य समाज ने शिरकत की।

ज्ञातव्य है कि अनुज गुप्ता की स्मृति में बनी अनुज गुप्ता मेमोरियल सोसायटी बहादुरगढ़ द्वारा बहादुरगढ शिक्षा सभा के तहत संचालित वैश्य आर्य कन्या महविद्यालय की विश्वविद्यालय में वरीयता सूची में विभिन्न स्थान प्राप्त करने तथा महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली 25 छात्राओं को सम्मानित किया गया। वैश्य आर्य कन्या शिक्षण महिला महविद्यालय की 2 छात्राओं को महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने और  वैश्य आर्य कन्या सी0 सै0 स्कूल से 6 छात्राओं विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

मेमोरियल सोसायटी द्वारा वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय की छात्राओं को अनुज स्मृति में एक प्याऊ भी भेंट की गई। अपने संबोधन में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ राजवंती शर्मा ने कहा कि हमारे सात्विक कर्म हमारे व्यक्तित्व की पहचान है। वातावरण को सकारात्मक बनाकर हम बड़े से बड़े दुख को सहन कर आगे बढ़ जाते हैं। हमारी अच्छी सोच, कुछ करने का उद्देश्य तथा समाज कल्याण का उद्देश्य हमें गहरे आत्मिक दुख से बाहर निकालता है। आज समस्त गुप्ता परिवार ने छात्राओं का उत्साहवर्धन कर अनुज की छवि को इस रूप में निखारा है।

ट्रामा सेंटर के साथ लगते वाले रोड पर जलभराव के कारण हो रही राहगीरों को परेशानी

अग्रवाल वैश्य समाज के प्रधान अशोक बुवानी वाला ने कहा कि आज इस भावांजलि समारोह में हम अनुज की बातों को अपने जीवन में उतारकर स्वयं को कृतार्थ करें यही हमारी उनके प्रति सच्ची स्मृति होगी। इस अवसर पर मनीष जिंदल, उपप्रधान प्रेम बंसल, महासचिव आशीष गर्ग, मेनेजर यशपाल गाँधी, अजय गुप्ता, श्रीमती मनीषा, एम0सी0 जोशी, राजपाल शर्मा, पवन जैन, बी0एड0 प्रधान सत्यनारायण तथा गुप्ता परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button