एसवाईएल का पानी, 108 हिंदी भाषीय गांव हरियाणा को तुरंत दे पंजाब : रमेश दलाल

Bharat Bhoomi Bachao Sangharsh Samiti : बहादुरगढ़, ओपन सर्च (गौरव शर्मा)। केएमपी मांडौठी टोल टैक्स पर जल और भूमि युद्ध अनिश्चितकालीन आंदोलन हजारों किसानों ने भारत भूमि बचाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष व राष्ट्रीय किसान नेता रमेश दलाल के नेतृत्व में चलाए जा रहे आंदोलन के तीसरे दिन किसानों ने बड़ा फैसला लिया हैं। राष्ट्रीय किसान नेता रमेश दलाल के इस प्रस्ताव पर मोहर लगा दी की गांधीवादी इस आंदोलन में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को सभी वक्ता द्वारा आदरणीय कहकर पुकारा जाएगा क्योंकि ये संवैधानिक पद है।
आंदोलन के तीसरे दिन किसानों को सम्बोधित करते हुए रमेश दलाल ने कहा कि मैंने अपना सारा जीवन खापों और किसानों को दिया है। खापों और किसानों ने हमे संस्कार दिए कि हमे कभी भी अभद्र और असंवैधानिक भाषा का इस्तेमाल जन आंदोलन में नही करना चाहिए। देश के जन आंदोलनों में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को गाली देना देश के प्रजातंत्र को तोड़ना और संविधान का अपमान करना है। लेकिन इस आंदोलन में अनुशासन का पालन करते हुए किसी भी वक्ता को इस बारे ने ढील नही दी जाएगी।
भारत भूमि बचाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष रमेश दलाल (Bharat Bhoomi Bachao Sangharsh Samiti President Ramesh Dalal) ने कहा कि ऑर्बिट रेल की जमीन अधिग्रहण का मुआवजा कम देने का अवॉर्ड सरकार ने गैर-कानूनी तरीके से बनाया है इसलिए इन सभी अवार्ड को संशोधित करने के लिए सरकार को तुरंत भारत भूमि बचाओ संघर्ष समिति से वार्ता आरंभ करके समाधान करना चाहिए क्योंकि बाजार मूल्य से 10 गुणा कम मुआवजा सरकार ने अवार्ड में पास किया है। हजारों किसानों ने हाथ उठाकर किसान नेता रमेश दलाल को वचन दिया कि पंजाब के हिंदी भाषी 108 गांव हरियाणा को सोपने और एसवाईएल के पानी के लिए चलाए जा रहे आंदोलन को सफल जरूर बनाया जायेगा। रमेश दलाल ने कहा कि एसवाईएल का पानी हरियाणा को मिलना चाहिए क्योंकि माननीय सर्वोच्च न्यायालय तक ने हरियाणा के पक्ष में फैसला दिया है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन ने लिखा पत्र
राष्ट्रीय किसान नेता रमेश दलाल ने कहा कि मेरे नेतृत्व में सभी आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से गांधीवादी तरीके से लड़े है गए हैं, अगर सरकार व प्रशासन अनुशासनहीनता दिखाता है या सरकार अगर उनकी बातें नहीं मानती तो किसान रोड, रेल मार्ग के साथ साथ दिल्ली के पानी की सप्लाई को भी बंद करेंगे। इस अवसर पर दहिया खाप प्रधान जयपाल दहिया, नौगामा प्रधान कपूर सिंह आसौदा, ओमप्रकाश मांडौठी, बीरबल, महेंद्र, राजेंद्र, रामकंवार दलाल, उमेद सिंह दलाल, संजय, कृष्ण, समुंदर दलाल, दिलबाग दलाल, सुमित छिकारा, सुनील लोहचब, धनेराम सैनी, प्रीत सिंह, बबलू, हरीश लोहचब, ऋषि राम, रमेश, कपूर सिंह, नरेंद्र, धर्मेंद्र, गजे बुपनिया, कृष्ण लोहचब, राजेश कुमार, ईश्वर सिंह, महाबीर बुपनिया, कर्मबीर नम्बरदार, जयपाल, दयानंद समेत हजारों की सँख्या में किसान मौजूद रहें।



