Urfi Javed का शरीर पर साइकिल की चेन लपेटने वाला वीडियो हुआ वायरल, जानें क्या है मामला

Video of Urfi Javed wrapping cycle chain on his body : बिग बॉस ओटीटी फेम एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने अब साइकिल की चेन से ड्रेस बना डाली है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपना एक नया वीडियो शेयर किया है जिसमें वह पहले तो साइकिल चलाती नजर आती हैं लेकिन फिर उनकी साइकिल की चेन टूट जाती है। उर्फी पहले तो साइकिल की इस चेन से खेलती नजर आती हैं और फिर उन्हें इससे ड्रेस बनाने का आइडिया आ जाता है।
साइकिल की चेन से बनाए स्कर्ट-टॉप- ब्रेसलेट
उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा है और साइकिल की इस चेन से ही अपनी टॉप और स्कर्ट बना दी है। उर्फी जावेद ने साइकिल की चेन से ही अपनी ब्रेसलेट भी डिजाइन कर दी है और इस आउटफिट के साथ उन्होंने ब्लैक कलर के ही सैंडल पहने हैं। उर्फी जावेद को फिर एक बार उनके इस अतरंगी लुक के लिए जमकर ट्रोल किया गया है।
Urfi Javed ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘साइकिल की चेन। यहां तक कि मैं भी इससे ड्रेस बनाने के बारे में नहीं सोच सकती थी। ये मेरा आइडिया था भी नहीं, एक दोस्त ने मजाक-मजाक में कहा कि इसने तो साइकिल की चेन की ड्रेस बना दी। तब मुझे ख्याल आया कि रुको जरा, ये मैंने कभी नहीं किया है। शायद मैं ये कर सकती हूं।’
View this post on Instagram
ट्रोल हुईं Urfi
Urfi Javed’s video on social media : सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस तेजी से कमेंट कर उर्फी को ट्रोल कर रहे हैं। कई लोगों ने उनके मुस्लिम होने पर भी सवाल उठाए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ऊपर वाला भी सोचता होगा कि किस औरत को मैंने पैदा कर दिया। खुद को मुस्लिम कहती है बेशर्म।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अरे दीदी हमारे घर में और भी चेन है, वो भी लपेट लेते। इतनी चेन से काम चला लिया।’ इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, ‘जाहिल औरत।’ इसके अलावा भी कई फैंस ने उर्फी जावेद के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया है। बता दें कि उर्फी जावेद इन दिनों एमटीवी स्प्लिट्सविला में धमाल मचा रही हैं।
News Souirce : Internet Media



