JOBS in Indian Army : अगर 12वीं में हैं 60% तो Indian Army में मिलेगी नौकरी, जाने कैसे

JOBS in Indian Army: If you have 60% in 12th then you will get job in Indian Army, know how
Image Source : Google

JOBS in Indian Army : अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों से भारतीय सेना (Indian Army) ने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. जिन्होंने फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के साथ 12वीं पास की है और जेईई (मेन्स) 2022 परीक्षा में शामिल हुए हैं आवेदन सिर्फ वे कर सकते हैं. टीईएस-49 के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर इसके उम्मीदवार  30 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं.

भारतीय सेना ने कुल 90 वैकेंसी की अधिसूचना जारी की है. कोर्स के 4 साल सफलतापूर्वक पूरा करने पर, कैडेटों को सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर स्थायी कमीशन प्रदान किया जाएगा. मागें गए पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 16.5 वर्ष से कमऔर 19.5 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए. उम्मीदवार का जन्म 02 जनवरी 2004 से पहले और 01 जनवरी 2007 के बाद नहीं हुआ हो.

7th pay commission : मार्च 2023 में हो सकती है महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी

फिजिक्स केमिस्ट्री मैथ्स में न्यूनतम 60% अंकों के साथ मान्यता प्राप्त बोर्डों से 12वीं पास की हो वे ही आवेदन के लिए एलिजिबल हैं. विभिन्न राज्य/केंद्रीय बोर्डों के पीसीएम प्रतिशत की गणना के लिए एलिजिबिलिटी शर्त केवल बारहवीं में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी. उम्मीदवार जेईई (मेन्स) 2022 में भी उपस्थित हुए हो.

Application for TES-49: भारतीय सेना टीईएस -49 के लिए आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं. होमपेज पर, ‘ऑफिसर्स एंट्री अप्लाई’ पर क्लिक करें. व्यक्तिगत और संपर्क डिटेल के जरिए रजिस्ट्रेशन करें. आवेदन फॉर्म भरें, जमा करें और डाउनलोड की गई कॉपी प्रिंट करें.

वैकेंसी से जुड़ा पूरा ऑफिशियल नोटिस इस लिंक के जरिए पढ़ें. 

News Source Link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button